{"_id":"5cb01925bdec22144502330c","slug":"many-people-killed-and-several-injured-in-a-blast-at-quetta-s-hazarganji-sabzi-mandi-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बम धमाका, 20 लोगों की मौत, 48 अन्य घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बम धमाका, 20 लोगों की मौत, 48 अन्य घायल
Fri, 12 Apr 2019 04:00 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 12 Apr 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल
- फोटो : पाक मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के अशांत क्वेटा शहर में शुक्रवार तड़के एक सब्जी व फल बाजार में हुए बम विस्फोट में कम से कम 20 लोग मारे गए जबकि 48 अन्य घायल हो गए। मारे गये लोगों में से कई शिया हजारा समुदाय के थे।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि सुबह करीब साढ़े सात बजे एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाका हुआ। उसे बाजार में सब्जियों के बीच छिपा कर रखा गया था। प्रांत के गृह मंत्री जियाउल्लाह लैंगोव ने कहा, ‘‘अब तक 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है।’’
विज्ञापन
क्वेटा के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अब्दुल रज्जाक चीमा ने मीडिया को बताया कि फ्रंटियर कॉर्प (एफसी) के एक अधिकारी समेत 20 लोगों की जान गई है। विस्फोट में हजारा समुदाय को निशाना बनाया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘पीड़ितों में हजारा और पश्तूनों जैसे अन्य समूह के लोग शामिल हैं।’’ जियो न्यूज ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के हजारागंजी इलाके में हुए बम विस्फोट में मारे गये लोगों में से कम से कम आठ लोग हजारा समुदाय के थे। सुरक्षा बलों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
अधिकारी ने बताया कि हमले में 48 अन्य लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों में चार एफसी कर्मी भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि विस्फोट में आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। सुरक्षा बलों ने विस्फोट स्थल की घेराबंदी कर दी है।
किसी भी समूह ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने हजारागंजी में हुये विस्फोट की निंदा की और घटना पर रिपोर्ट मांगी।