फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Many people died in powerful storms that ravaged the states of Texas, Oklahoma and Arkansas in US

US: अमेरिका के कई राज्यों में आया भयंकर तूफान, दो बच्चों समेत 18 की मौत; बड़ी संख्या में घर तबाह

Mon, 27 May 2024 10:24 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 27 May 2024 10:24 AM IST
सार

टेक्सास से लेकर कंसास, मिसौरी, अरकंसास, टेनेसी और केंटुकी तक 4,70,000 से अधिक लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। तूफान ने ओकलाहोमा में दो लोगों की जान ले ली और घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। 

विज्ञापन
Many people died in powerful storms that ravaged the states of Texas, Oklahoma and Arkansas in US
अमेरिका के कई राज्यों में आया भयंकर तूफान (प्रतिकात्मक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के टेक्सास, ओक्लाहोमा और अरकंसास राज्यों में शक्तिशाली तूफान ने तबाही मचाकर रख दी। यहां दो बच्चों समेत कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं, तूफान की वजह से हजारों घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली गुल हो गई। इसके अलावा, तूफान से कई घर भी तबाह हो गए। पूरे क्षेत्र में रात भर खराब मौसम रहने के बाद आपातकालीन टीम गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मदद के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन


 भूकंप से हुई तबाही बहुत गंभीर
अधिकारियों ने कहा कि कई लोग घायल हुए हैं। टेक्सास में कुक काउंटी के शेरिफ रे सैपिंगटन ने कहा कि भूकंप से हुई तबाही बहुत गंभीर है। मारे गए सात लोगों में दो और पांच साल के दो बच्चे और एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। तूफान से ट्रकों का एक ठहरावस्थल भी क्षतिग्रस्त हो गया जहां दर्जनों लोग शरण लेने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
अधिकारियों ने बताया कि ओकलाहोमा सीमा के पास टेक्सास के कुक काउंटी में शनिवार रात आए तूफान ने एक ग्रामीण इलाके में मोबाइल होम पार्क के पास तबाही मचाई। यहां सिर्फ मलबा बचा है। शेरिफ ने आगे कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि रविवार सुबह लापता हुए कुछ लोगों की तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों के साथ-साथ अन्य इमारतें भी नष्ट
रिपोर्ट के अनुसार, टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने रविवार को कहा कि शनिवार को आए तूफान में करीब 100 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि 200 से अधिक घरों के साथ-साथ अन्य इमारतें भी नष्ट हो गईं। इसके अलावा 100 से अधिक अन्य क्षतिग्रस्त हो गए। 

वैली व्यू में भी तूफान का कहर देखने को मिला। घरों और व्यवसायों का मलबा देखने को मिला। इतना ही नहीं भयंकर तूफान ने पेड़ों और बिजली लाइनों को भी तबाह कर दिया। बता दें, वैली व्यू कार द्वारा डलास से लगभग एक घंटे उत्तर में है। अधिकारियों ने बताया कि डेंटन काउंटी में कई लोगों को एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया है।


चार लाख से अधिक लोग अंधेरे में
टेक्सास से लेकर कंसास, मिसौरी, अरकंसास, टेनेसी और केंटुकी तक 4,70,000 से अधिक लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। तूफान ने ओकलाहोमा में दो लोगों की जान ले ली और घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed