फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Many people dead and injured in a collision between a bus and Pakistan Express Train in Sindh

पाकिस्तान में रेलवे क्रॉसिंग पर बस की ट्रेन से टक्कर, हादसे में 20 लोगों की मौत

Sat, 29 Feb 2020 11:40 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कराची
पीटीआई, कराची Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 29 Feb 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
Many people dead and injured in a collision between a bus and Pakistan Express Train in Sindh
पाकिस्तान में ट्रेन और बस में टक्कर - फोटो : geo news

विज्ञापन

पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में रोहरी रेलवे स्टेशन के निकट तेज गति से आ रही ट्रेन और एक यात्री बस की भीषण टक्कर में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। सुक्कुर आयुक्त शफीक अहमद महेसर ने बताया कि इस हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और कई घायलों की हालत नाजुक होने कारण मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि हमने कम से कम 60 घायलों को रोहरी और सुक्कुर के अस्पतालों में भर्ती कराया है।

यह हादसा रोहरी रेलवे स्टेशन के पास मानवरहित कंधरा रेलवे क्रॉसिंग पर उस समय हुआ जब रावलपिंडी से कराची जा रही 45 अप पाकिस्तान एक्सप्रेस ट्रेन एक यात्री बस से टकरा गई। सुक्कुर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जामिल अहमद ने कहा कि बस सुक्कुर से पंजाब जा रही थी और उसमें 50 से अधिक यात्री सवार थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह भीषण हादसा था। ट्रेन बस से इतनी जोर से टकराई कि बस के तीन टुकड़े हो गए। अहमद ने बताया कि टक्कर लगने के बाद बस करीब 150 से 200 फुट तक ट्रेन के साथ खिसकती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि कुछ लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। आयुक्त शफीक अहमद ने बताया कि महिलाओं और बच्चों समेत घायलों को रोहरी और सुक्कुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी दुर्घटना है और सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। यह मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग थी और दुर्भाग्य से बस चालक ने उस समय क्रॉसिंग पार करने का जोखिम उठाया जब ट्रेन तेजी गति से आ रही थी। सुक्कुर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुनीर मंगरियो ने बताया कि 13 शवों को रोहरी अस्पताल और अन्य शवों को सुक्कुर के अस्पतालों में भेजा गया है। मृतकों में पांच महिलाएं और नौ पुरुष शामिल हैं।


पाकिस्तान रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार इस हादसे के लिए स्पष्ट रूप से बस चालक जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि हादसे में ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया और सहायक चालक घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed