{"_id":"6860c5b6a490f9e24c067a1d","slug":"manipur-major-action-by-security-forces-two-militants-arrested-ammunition-recovered-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, दो उग्रवादी गिरफ्तार; गोला-बारूद बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, दो उग्रवादी गिरफ्तार; गोला-बारूद बरामद
Sun, 29 Jun 2025 01:43 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:43 PM IST
सार
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने दो उग्रावदियों को गिरफ्तार किया है। बिष्णुपुर से कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी का उग्रवादी और तेंगनौपाल में पीएलए का सदस्य पकड़ा गया। इंफाल ईस्ट में हथियार और गोला-बारूद जब्त हुए हैं। तेंगनौपाल में एक जिंदा बम को निष्क्रिय किया गया। राज्य में उग्रवाद पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
मणिपुर में सेना का सर्च ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर बड़ा ऑपरेशन चलाकर उग्रवादियों पर बड़ी कार्रवाई की है। राज्य के बिष्णुपुर और तेंगनौपाल जिलों से प्रतिबंधित संगठनों के दो सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा इंफाल ईस्ट जिले में एक बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। साथ ही तेंगनौपाल में भारत-म्यांमार सीमा के पास एक जिंदा बम को भी निष्क्रिय किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को बिष्णुपुर जिले के ओइनाम उषाखांगदाबी इलाके में छापेमारी कर कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबंगनबा गुट) का एक सक्रिय उग्रवादी पकड़ा गया। यह उग्रवादी लंबे समय से इलाके में संगठन के लिए काम कर रहा था। वहीं, तेंगनौपाल जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का एक सदस्य भी गिरफ्तार किया गया है।
नगारियान हिल के पास तलाशी अभियान
इसके अलावा, शुक्रवार को इंफाल ईस्ट जिले के नगारियान हिल के पास तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने हथियारों का जखीरा बरामद किया। इसमें एक राइफल, कई बंदूकें, जिंदा कारतूस और एक हैंड ग्रेनेड शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक, यह हथियार किसी बड़ी साजिश के लिए इस्तेमाल किए जाने थे, लेकिन समय रहते इन्हें जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़; तीन श्रद्धालुओं की मौत, 50 अन्य घायल
एक जिंदा बम बरामद
उधर, तेंगनौपाल जिले में स्थानीय लोगों की सूचना पर बम डिस्पोजल दस्ते ने एक पुराना जिंदा बम बरामद किया। तुरंत कार्रवाई करते हुए बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह बम लंबे समय से इलाके में पड़ा हुआ था, जिसे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए रखा गया था।
ये भी पढ़ें: रिहा हुए सुकांत मजूमदार, बोले- बंगाल के लिए हजार बार गिरफ्तारी के लिए तैयार
हिंसा और उग्रवादी गतिविधियों में इजाफा
गौरतलब है कि मणिपुर में बीते साल से हिंसा और उग्रवादी गतिविधियों में इजाफा देखा जा रहा है। खासतौर पर भारत-म्यांमार सीमा से सटे इलाकों में उग्रवादी संगठनों की गतिविधियां बढ़ी हैं। ऐसे में सुरक्षा बल लगातार तलाशी अभियान और गश्त बढ़ाकर हालात काबू में रखने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस और सुरक्षाबलों ने साफ किया है कि उग्रवाद को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और राज्य में शांति बहाली के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन