{"_id":"5c3d733dbdec22738004e076","slug":"man-who-killed-indian-origin-doctor-jasjot-singhota-in-road-accident-got-10-month-sentence","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में भारतीय डॉक्टर को मारने वाले आरोपी को मिली सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सड़क हादसे में भारतीय डॉक्टर को मारने वाले आरोपी को मिली सजा
Tue, 15 Jan 2019 11:14 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
जसजोत सिंहोटा
- फोटो : Facebook
भारतीय मूल की डॉक्टर जसजोत सिंहोटा की सड़क पर जनवरी 2017 को मौत हो गई थी। उन्हें मारने वाले शख्स ने अपनी गाड़ी के विंडस्क्रीन से पाले को नहीं हटाया था। वह लापरवाह ड्राइविंग और बिना बीमा के गाड़ी चलाने का दोषी पाया गया था। स्कॉटलैंड यार्ड ने सोमवार को कहा कि 26 साल के अलेक्जेंडर फिट्जगेराल्ड को किंगस्टन क्राउन कोर्ट ने 10 महीने की सजा सुनाई है क्योंकि वह लापरवाह तरीके से गाड़ी चला रहा था।
विज्ञापन
आरोपी की सजा को कोर्ट ने 16 महीने की बजाए 10 महीने कर दिया है। वह फिलहाल सजा भुगत रहा है और उसके ड्राइविंग लाइसेंस को 23 महीनों तक के लिए अयोग्य कर दिया गया है। 30 साल की सिंहोटा एक डॉक्टर थीं जो गायज एंड सेंट थॉमस नेशनल हेल्थ सर्विस ट्रस्ट में काम करती थीं। वह दक्षिण लंदन के डलविच के फुटपाथ पर चल रही थीं तभी फिट्जगेराल्ड, एक विश्वविद्यालय छात्र ने उन्हें बिर्कबेक हिल जंक्शन पर टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जसजोत को अस्पताल लेकर जया गया जहां उन्होंने 26 जनवरी को सिर में लगी चोट के कारण दम तोड़ दिया। उनकी बहन नेहा संतासलो ने एक बयान में कहा, 'इससे जसजोत वापस नहीं आएगी लेकिन आज की सजा से हम अपनी बहन, उसकी जिंदगी और उसने जो हासिल किया उसपर फोकस कर सकते हैं। इस सजा से पता चलता है कि विंडस्क्रीन को साफ करना कितना महत्वपूर्ण होता है। खासतौर से सर्दी के मौसम में।'
विज्ञापन