{"_id":"69f6ec1cff756e1bc90227a7","slug":"man-suspected-of-plotting-attack-on-dutch-princesses-to-appear-in-court-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"डच राजकुमारियों पर हमले की साजिश नाकाम: अगले हफ्ते कोर्ट में पेश होगा आरोपी; कुल्हाड़ियों पर खुदे हुए थे नाम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डच राजकुमारियों पर हमले की साजिश नाकाम: अगले हफ्ते कोर्ट में पेश होगा आरोपी; कुल्हाड़ियों पर खुदे हुए थे नाम
Sun, 03 May 2026 12:12 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हेग।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हेग।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 03 May 2026 12:12 PM IST
सार
नीदरलैंड की राजकुमारी अमालिया और उनकी बहन एलेक्सिया पर हमले की कथित साजिश के आरोप में एक 33 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसे अगले हफ्ते अदालत में पेश किया जाएगा। अदालती दस्तावेजों के अनुसार आरोपी के पास से कुल्हाड़ियां बरामद की गईं, जिन पर अमालिया व एलेक्सिया का नाम खुदा हुआ था, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
अमालिया, एलेक्सिया
- फोटो : इंस्टाग्राम/princess.catharinaamalia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डच राजकुमारी अमालिया और उनकी बहन राजकुमारी एलेक्सिया पर कथित हमले की साजिश के मामले में एक व्यक्ति अगले हफ्ते अदालत में पेश किया जाएगा। अभियोजकों ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी को कथित तौर पर हमले की साजिश के चलते हिरासत में लिया गया है।
अदालती दस्तावेजों में क्या कहा गया है?
अदालत से जुड़े दस्तावेजों के अनुसार, 33 वर्षीय व्यक्ति पर आरोप है कि उसने फरवरी में हेग में अमालिया (22 वर्षीय) और उनकी बहन एलेक्सिया (20 वर्षीय ) पर हमले की तैयारी की थी। दस्तावेज में कहा गया है कि आरोपी के पास दो कुल्हाड़ियां मिलीं, जिन पर 'एलेक्सिया', 'मोसाद' और 'सिग हील' जैसे शब्द खुदे हुए थे। इसके अलावा, उसके पास एक हाथ से लिखा कागज भी था, जिसमें 'अमालिया', 'एलेक्सिया' और 'खूनखराबा' जैसे शब्द लिखे थे।
आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया
अभियोजक कार्यालय ने सोमवार को होने वाली प्रारंभिक सुनवाई से पहले मामले पर ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया है। आरोपी को कब और कहां गिरफ्तार किया गया, यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है। डच गोपनीयता नियमों के तहत उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। शाही परिवार की ओर से इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
विज्ञापन
राजकुमारी अमालिया को पहले भी मिल चुकीं धमकियां
राजकुमारी अमालिया को पहले भी धमकियों का सामना करना पड़ा है। साल 2022 में धमकियों के कारण उन्हें एम्सटर्डम में छात्र जीवन छोड़कर अपने माता-पिता के महल में रहना पड़ा था। उस समय रानी मैक्सिमा ने कहा था, अमालिया घर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं, जिससे उनके जीवन पर बड़ा असर पड़ा है।
ये भी पढ़ें: 'किंग्स्टन पहुंचकर खुशी हुई', तीन कैरिबियाई देशों की यात्रा के पहले चरण में जमैका पहुंचे जयशंकर
इसके बाद अमालिया कुछ समय तक मैड्रिड में भी रहीं। बाद में वहां के लोगों के प्रति आभार जताते हुए एक ट्यूलिप गार्डन भी समर्पित किया था। साल 2020 में भी एक व्यक्ति को राजकुमारी को धमकी देने और इंस्टाग्राम पर संदेश भेजने के मामले में दोषी ठहराया गया था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन