फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man Kidnapped Teen, Kept Her As Sex Slave In His House For 14 Years

हैवानियत: किशोरी को शराब पीने के लिए बुलाया, फिर 14 साल तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म; पुलिस ने अब कराया आजाद

Thu, 03 Aug 2023 08:40 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रूस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रूस Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 03 Aug 2023 08:40 AM IST
सार

पश्चिमी रूस के चेल्याबिंस्क में एक लड़की को 14 साल तक सेक्स स्लेव के रूप में रखने के आरोप में चेस्किडोव को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि स्मोलेनो गांव स्थित आरोपी के घर से महिला हाल ही में भाग निकली और पुलिस के पास पहुंची। 

विज्ञापन
Man Kidnapped Teen, Kept Her As Sex Slave In His House For 14 Years
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने मानवता की सारी हदें पार कर दी हैं। दरअसल, यहां एक आदमी ने करीब 14 साल तक एक बच्ची को अपनी कैद में रखा और उसको अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। 

विज्ञापन

आरोपी की मां की मदद से भागी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी रूस के चेल्याबिंस्क में एक लड़की को 14 साल तक सेक्स स्लेव के रूप में रखने के आरोप में 51 वर्षीय व्लादिमीर चेस्किडोव को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि स्मोलेनो गांव स्थित आरोपी के घर से महिला हाल ही में भाग निकली और पुलिस के पास पहुंची। बताया जा रहा है कि आरोपी की मां ने महिला की भागने में मदद की। 

विज्ञापन

साल 2009 में बनाया था बंधक
महिला, जो अब 33 वर्ष की है, उसने बताया कि एक बस अड्डे पर चेस्किडोव से मिली थी। इस दौरान दोनों में बातचीत हुई और घर पर पार्टी करने का प्लान बना। साल 2009 में एक दिन आरोपी ने उसे शराब पीने के लिए अपने घर बुलाया। जब वह घर पहुंची तो आरोपी ने कथित तौर पर चाकू निकाल लिया और उसे अपना बंधक बना लिया। ।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेरहमी से पीटा
पीड़िता ने कहा कि इस दौरान एक हजार से अधिक बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, छोटी-छोटी बातों पर उसे बार-बार प्रताड़ित किया जाता था। उसे सिर्फ चाकू की नोक पर घर के काम करने के लिए बेडरूम से बाहर जाने की इजाजत थी। आरोपी छोटी-छोटी बात पर बेरहमी से पीटता था। जांच अधिकारियों  ने बताया कि आरोपी मानसिक बीमारी से पीड़ित है और उसकी हालत बिगड़ने के बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जिससे महिला को घर से भागने का मौका मिल गया।

2011 में एक महिला की हत्या भी की
महिला ने बताया कि चेस्किडोव साल 2011 में ओक्साना नाम की एक महिला को घर पर लाया था, जिससे उसका झगड़े हो गया और उसने गुस्से में उसपर कई बार चाकू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं ओक्साना की कील ठोककर हत्या कर दी। महिला ने कहा कि बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे मजबूर किया। पीड़िता की शिकायत पर जब पुलिस ने तलाशी ली तो सेक्स टॉयज और अश्लील वीडियो मिले। इसके अलावा, घर के तहखाने में मानव अवशेष पाए गए।

आरोपी ने बताई नई कहानी
चेस्किडोव के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, आरोपी की मां वेलेंटीना को भी महिला के अपहरण में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं, पूछताछ के दौरान चेस्किडोव ने सभी आरोपों को झूठा बताया है। उसने दावा किया कि वह और महिला एक-दूसरे से प्यार करते हैं, इसलिए साथ में रह रहे थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed