फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man charged with UK murder of Indian teen was her husband

UK: 'जिस शख्स पर लगाया भारतीय महिला की हत्या का आरोप, वह उसका पति था', मेट्रोपोलिटन पुलिस का दावा

Tue, 31 Oct 2023 09:32 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 31 Oct 2023 09:32 PM IST
सार

UK: मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बताया कि साहिल शर्मा भी एक भारतीय नागरिक है और वह महक का पति था। मंगलवार को उसे विंबलडन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसे हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Man charged with UK murder of Indian teen was her husband
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन में एक भारतीय महिला की हत्या के मामले में मेट्रोपोलिटन पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, जिस व्यक्ति पर महिला की हत्या का आरोप लगा है, वह उसका पति था। 

विज्ञापन

भारतीय महिला महक शर्मा (19 वर्षीय) दक्षिण लंदन के क्रॉयडन में एक घर में चाकू से घायल पाई गईं थीं। इस मामले में साहिल शर्मा (23 वर्षीय) पर आरोप लगाया गया था। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने पहले उसकी पहचान शैल शर्मा के रूप में की थी। हालांकि, बाद में इस गलत वर्तनी को सही कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बताया कि साहिल शर्मा भी एक भारतीय नागरिक है और वह महक का पति था। मंगलवार को उसे विंबलडन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसे हिरासत में भेज दिया गया है। गुरुवार को उसे लंदन की ओल्ड बेली कोर्ट में पेश किया जाएगा।  

विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि महक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हालांकि, औपचारिक पहचान होनी बाकी है। महक की पृष्ठभूमि के बारे में अभी ज्यादा जानकारी पता नहीं है। उन्होंने कहा, महिला को रविवार को चाकू से घायल पाया गया और उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर गया। इस दौरान एंबुलेंस के सहयोगी भी पहुंचे थे। पुलिस ने कहा, दोनों एक-दूसरे को जानते थे। अभी मामले की जांच के संबंध में किसी और की तलाश नहीं की जा रही है। 

साहिल शर्मा को रविवार शाम हत्या के शक में क्रॉयडन में एस ट्री वे पर घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया था। यह दंपति का आवासीय पता भी माना जा रहा है। सिर में हल्की चोट लगने के कारण साहिल को अस्पताल ले जाया गया था। 

मेट्रोपोलिटन पुलिस ने कहा कि उसके अधिकारियों को उस पते पर एक मृत महिला की रिपोर्ट के लिए बुलाया गया था और वे लंदन एंबुलेंस पैरामेडिक्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पहुंचने पर महिला की पहचान महक शर्मा के रूप में हुई, उसे चाकू से घायल पाया गया और उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। इस सप्ताह एक विशेष पोस्टमॉर्टम परीक्षण होने वाला है। 

पुलिस ने आह्वान किया है कि रविवार की दोपहर ऐश ट्री वे में घटना को देखने या सुनने वाला कोई भी व्यक्ति पुलिस से संपर्क करे। इससे पहले रविवार को उनके दंपति के पड़ोसियों ने अधिकारियों को सूचना दी थी कि उन्होंने महिला के सिर से खून बहता हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को कथित तौर उस घर में जबरन प्रवेश करना पड़ा, जहां महक का शव मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed