फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maldives, which is facing dollar crisis, has found a solution, now transactions will be done in local currency

Maldives: डॉलर संकट से जूझ रहे मालदीव ने निकाला तोड़, अब स्थानीय मुद्रा में ही होगा लेन देन; लागू हुए नए नियम

Mon, 21 Oct 2024 06:23 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 21 Oct 2024 06:23 AM IST
सार

Maldives: डॉलर संकट से जूझ रहे मालदीव ने नया विदेशी मुद्रा विनियमन लागू किया है। इसके तहत मालदीव में स्थानीय मुद्रा में ही लेनदेन करना होगा। जहां विदेशी मुद्रा में लेनदेन निर्यात जैसी कुछ सेवाओं तक सीमित होगा।

विज्ञापन
Maldives, which is facing dollar crisis, has found a solution, now transactions will be done in local currency
मालदीव ने नया विदेशी मुद्रा विनियमन लागू किया - फोटो : ANI

विस्तार

डॉलर संकट से जूझ रहे मालदीव ने नया विदेशी मुद्रा विनियमन लागू किया है। इसके तहत मालदीव में स्थानीय मुद्रा में ही लेनदेन करना होगा। विदेशी मुद्रा में लेनदेन निर्यात जैसी कुछ सेवाओं तक सीमित होगा।
विज्ञापन

पर्यटन प्रतिष्ठानों व बैंकों पर अनिवार्य विदेशी मुद्रा विनिमय नियंत्रण लगाया गया है। बता दें कि मालदीव के केंद्रीय बैंक मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण (एमएमए) ने विदेशी मुद्रा भंडार के आयात बिल से मेल न खाने के कारण एक अक्तूबर को एक नया विनियमन पेश किया।
विज्ञापन


भारत विरोधी अभियान का भुगत रहे खामियाजा
पिछले साल राष्ट्रपति मो. मुइज्जू ने इंडिया आउट अभियान चलाया था। इसी के दम पर वह सत्ता भी हासिल कर सके थे। इसके जवाब में भारतीय पर्यटकों ने इस द्वीपीय राष्ट्र से दूरी बना ली। इसके बाद संकट और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालदीव में भारतीय यूपीआई 
मालदीव के लोग अब भारतीय यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) का इस्तेमाल कर सकेंगे। जिसके लिए समझौते के दौ महीने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने रविवार को कैबिनेट की सिफारिश के बाद द्वीप राष्ट्र में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का फैसला किया।

राष्ट्रपति मुइज्जू के कार्यालय के द्वारा जारी बयान के अनुसार कैबिनेट के इस फैसले से मालदीव की अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण लाभ मिलने की उम्मीद है। जिसमें मुख्य रूप से वित्तीय समावेशन में वृद्धि और डिजिटल बुनियादी ढांचे में वृद्धि शामिल है।


मालदीव में यूपीआई के लिए खास व्यवस्था
यूपीआई को लागू करने के फैसले के बाद राष्ट्रपति मुइज्जू ने मालदीव में यूपीआई शुरू करने के लिए एक एजेंसी स्थापित करने का भी फैसला किया और आगे सुझाव दिया कि देश में काम कर रहे बैंकों, दूरसंचार कंपनियों, राज्य के स्वामित्व वाली कंपनियों और फिनटेक कंपनियों को संघ में शामिल किया जाना चाहिए। बयान में कहा गया है कि मुइज्जू ने ट्रेडनेट मालदीव कॉर्पोरेशन लिमिटेड को संघ की अग्रणी एजेंसी के रूप में नियुक्त किया, जो सिद्ध विशेषज्ञता वाली एक एजेंसी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed