फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Maldives' tourism body invites T20 world champ Indian team to celebrate trophy there

Maldives: 'टी20 चैंपियन भारत जीत का जश्न मालदीव में मनाए', बिगड़े रिश्तों को सुधारने में जुटा द्वीपीय राष्ट्र

Mon, 08 Jul 2024 05:43 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 08 Jul 2024 05:43 PM IST
सार

Maldives: भारत और मालदीव के बीच हालिया रिश्ते ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं, जिससे देश की आर्थिक स्थिति पर काफी असर पड़ा है। फिलहाल अपने संबंधों को सुधारने में की कड़ी में मालदीव ने भारत की टी-20 चैंपियन टीम देश में जश्न मनाने के लिए न्योता दिया है।

विज्ञापन
Maldives' tourism body invites T20 world champ Indian team to celebrate trophy there
मालदीव ने भारतीय टी-20 चैंपियंस को भेजा न्योता - फोटो : PTI

विस्तार

हाल ही में टी20 विश्व विजेता बनी भारतीय क्रिकेट टीम को मालदीव के पर्यटन विभाग ने देश में अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए आमंत्रित किया है। बता दें कि रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने 29 जून को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर बारबाडोस में टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीती है।
विज्ञापन


'विश्व विजेता टीम की मेजबानी करने के लिए उत्सुक'
एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि, मालदीव विपणन और जनसंपर्क निगम (एमएमपीआरसी/विजिट मालदीव) ने मालदीव पर्यटन उद्योग संघ (एमएटीआई) के साथ मिलकर भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को विशेष और खुला निमंत्रण दिया है। इस मामले में एमएमपीआरसी के सीईओ और प्रबंध निदेशक इब्राहिम शिउरी और एमएटीआई के महासचिव अहमद नजीर ने कहा कि वे भारत की विश्व विजेता टीम की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन


'विश्व विजेता का स्वागत करना सम्मान की बात'
इब्राहिम शिउरी और अहमद नजीर ने अपने संयुक्त बयान में कहा,  कि हमें आपकी मेजबानी करने और दौरे को और यादगार बनाने में काफी गर्व महसूस होगा। उन्होंने कहा कि यह निमंत्रण मालदीव और भारत के बीच मजबूत और लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक और खेल संबंधों को भी दर्शाता है। शिउरी ने आगे कहा, मालदीव के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वागत करना और उनकी जीत की खुशी में शामिल होना बहुत सम्मान की बात होगी। उन्होंने कहा, हम भारतीय क्रिकेट टीम की मेजबानी करने के अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि उन्हें अपनी जीत के जश्न की यादें बनाने के लिए एक आदर्श माहौल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में विश्व चैंपियन का हुआ था भव्य स्वागत
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 में विश्व विजेता बनने के बाद दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों पर क्रिकेट प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया, इस कड़ी में मुंबई के मरीन ड्राइव पर लाखों समर्थकों की मौजूदगी में विजय परेड भी निकाली गई है। फिलहाल भारत की टी-20 विश्व विजेता टीम ब्रेक पर है। जिसका अगला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दौरा 27 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ छह मैचों की श्रृंखला है। जिसमें तीन वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed