फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maldives thwarted Pakistan's move, says in UN - There is no Islamophobia in India

पाकिस्तान की चाल को मालदीव ने किया नाकाम, कहा- भारत में नहीं है कोई इस्लामोफोबिया 

Sat, 23 May 2020 07:24 AM IST
श्रीधर मिश्रा अमर उजाला नेटवर्क, न्यूयार्क
अमर उजाला नेटवर्क, न्यूयार्क Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 23 May 2020 07:24 AM IST
विज्ञापन
Maldives thwarted Pakistan's move, says in UN - There is no Islamophobia in India
फाइल फोटो - फोटो : PTI
पाकिस्तान कोरोना महामारी के इस दौर में भी वैश्विक मंचों पर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने से बाज नहीं आ रहा है। हालांकि, उसे इस बार भी मुंह की खानी पड़ी है। संयुक्त राष्ट्र में ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (ओआईसी) की वर्चुअल बैठक में पाकिस्तान ने भारत में इस्लामोफोबिया फैलाने का आरोप लगाया। इस पर मालदीव ने न केवल कड़ी आपत्ति जताई बल्कि कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर कुछ लोगों की तरफ से कही बातें 130 करोड़ भारतीयों की राय नहीं मानी जा सकती।
विज्ञापन


लंबे समय से पाकिस्तानी यूजर्स दुष्प्रचार फैला रहे हैं कि भारत में मुस्लिम सुरक्षित नहीं हैं। इसी क्रम में ओआईसी में पाकिस्तानी प्रतिनिधी मुनीर अकरम ने भारत पर कई आरोप लगाए। इस पर यूएन में मालदीव की स्थायी प्रतिनिधी थिलमीजा हुसैन ने कहा, कुछ लोगों की तरफ से सोशल मीडिया पर फैलाई बातें भारत के 130 करोड़ लोगों की राय नहीं हो सकती।
विज्ञापन


उन्होंंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। वहां कई धर्मों के लोगों के अलावा 20 करोड़ मुस्लिम भी रहते हैं। ऐसे में इस्लामोफोबिया की बात करना तथ्यात्मक रूप से गलत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में सदियों से इस्लाम है। इस्लाम भारत का दूसरा सबसे बड़ा मजहब है। वहां की कुल आबादी में 14.2 फीसदी मुस्लिम हैं। उन्होंने आगे कहा कि मालदीव ओआईसी में ऐसी किसी कार्रवाई का समर्थन नहीं करेगा जो भारत के खिलाफ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed