{"_id":"6534f865cc2884d1790d1e6e","slug":"maldives-indian-nationals-death-indian-high-commission-deeply-saddened-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maldives: गैस सिलेंडर विस्फोट में दो भारतीय नागरिकों की दुखद मौत, उच्चायोग के अधिकारियों ने जताया 'गहरा शोक'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Maldives: गैस सिलेंडर विस्फोट में दो भारतीय नागरिकों की दुखद मौत, उच्चायोग के अधिकारियों ने जताया 'गहरा शोक'
Sun, 22 Oct 2023 03:54 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले (मालदीव)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले (मालदीव)
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 22 Oct 2023 03:54 PM IST
सार
मालदीव में दो भारतीय नागरिकों की मौत पर भारतीय उच्चायोग ने 'गहरा शोक' प्रकट किया है। भारतीय उच्चायोग मालदीव के अधिकारी पीड़ित परिवारों के संपर्क में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने हा धाल मकुनुधू द्वीप पर दो भारतीयों की मौत पर दुख जताया है। उच्चायोग ने कहा, एक दुखद घटना में दो भारतीय नागरिकों की मौत के बाद उच्चायोग के अधिकारी पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं। रविवार को जारी बयान में उच्चायोग ने कहा, मालदीव के अधिकारियों के साथ-साथ भारतीय उच्चायोग पीड़ित परिवारों के साथ भी निकट संपर्क में है।
मालदीव के अधिकारियों के साथ पीड़ितों के संपर्क में उच्चायोग
दो भारतीय नागरिकों की मौत पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर मालदीव के भारतीय उच्चायोग ने कहा, "हम हा धाल मकुनुधू द्वीप पर हुई दुखद घटना से बहुत दुखी हैं, जिसमें दो भारतीय नागरिकों की जान चली गई है। उच्चायोग मालदीव के अधिकारियों के साथ-साथ पीड़ितों के परिवारों के साथ भी निकट संपर्क में है।"
गैस सिलेंडर विस्फोट में हुई मौत, पुलिस के बयान से पुष्टि
हादसे के बारे में मालदीव के द एडिशन की रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया कि हा धाल एटोल मकुनुधू में गैस सिलेंडर विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट में जान गंवाने वाले व्यक्तियों की पहचान उजागर नहीं की गई। हालांकि, पुलिस ने पुष्टि की कि घटना में दो विदेशी (भारतीय) नागरिकों की मौत हो गई।

We are deeply saddened by the tragic incident on Haa Dhaal Makunudhoo island in which two Indian nationals have lost their lives.
विज्ञापन विज्ञापन
High Commission is in close contact with Maldivian authorities as well as the families of the victims.— India in Maldives (@HCIMaldives) October 22, 2023