{"_id":"5bf8733ebdec224167138fe0","slug":"maldives-government-said-the-do-not-know-how-much-money-the-owe-to-china","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मालदीव सरकार ने कहा, नहीं पता चीन का कितना है कर्ज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मालदीव सरकार ने कहा, नहीं पता चीन का कितना है कर्ज
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्ता में आने एक हफ्ते बाद राष्ट्रपति मोहम्मद इब्राहिम सोलिह की सरकार ने कहा कि उसे नहीं पता है चीन का हम पर कितना कर्ज है। सोलिह चीन की ओर झुकाव रखने वाली पूर्ववर्ती अब्दुल्ला यमीन सरकार पर सरकारी खजाने को जमकर लूटने और चीन से भारी भरकम कर्ज लेने का आरोप लगाते रहे हैं। चीन ने यहां पर सड़क और हाउसिंग निर्माण के नाम पर लाखों डॉलर का निवेश किया है।
विज्ञापन
सोलिह के सलाहकार और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने कहा कि चीनी राजदूत झांग लिझोंग ने 3.2 बिलियन डॉलर के कर्ज का इनवॉइस सौंपा है जो कि देश के हर व्यक्ति पर करीब 8000 डॉलर के बराबर है। नशीद ने कहा कि यह आंकड़ा चौंकाने वाला है। हालांकि चीन ने इसका खंडन करते हुए कहा कि यह आंकड़ा 1.5 बिलियन डॉलर के करीब है।
विज्ञापन