{"_id":"5de002e78ebc3e54b639bbed","slug":"maldives-former-president-abdulla-yameen-gets-5-year-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति को पांच साल की जेल, धनशोधन का है मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति को पांच साल की जेल, धनशोधन का है मामला
Thu, 28 Nov 2019 10:55 PM IST
अमित मंडल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 28 Nov 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
अब्दुल्लाह यामीन
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन गयूम को धनशोधन के एक मामले में पांच साल की जेल की सजा मिली है। यामीन पर आरोप है कि उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले की चल रही जांच के दौरान अपने एक खाते से 10 लाख डॉलर अवैध तरीके से ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन
60 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति को धनशोधन के मुकदमे के गवाहों को रिश्वत देने के आरोप में फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने अवैध भुगतान लेने के आरोप में पिछले साल के अंत में यामीन के खातों से लेन-देन पर रोक लगा दी थी जिनमें 65 लाख डॉलर हैं।
विज्ञापन
जांचकर्ताओं का मानना है कि यामीन ने विदेशों में लाख डॉलर रखे हो सकते हैं और वे नकद वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं।
बता दें कि यामीन को 2018 में हुए चुनाव में शिकस्त का सामना करना पड़ा था।