फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   maldives former minister abdulla shahid claim president muizzu statement on indian troops was lies

Maldives: पूर्व विदेश मंत्री ने भारतीय सैनिकों को लेकर राष्ट्रपति मुइज्जू के दावों को बताया झूठ, कही बड़ी बात

Mon, 26 Feb 2024 09:01 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 26 Feb 2024 09:01 AM IST
सार

अब्दुल्ला शाहिद ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि '100 दिन हो गए हैं और ये साफ है कि राष्ट्रपति मुइज्जू का दावा कि हजारों हथियारबंद सैनिक यहां तैनात हैं, सिर्फ उनके झूठ की कड़ी में नया झूठ था।'

विज्ञापन
maldives former minister abdulla shahid claim president muizzu statement on indian troops was lies
Maldives President Dr Mohamed Muizzu - फोटो : Social Media

विस्तार

मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने शनिवार को राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने भारतीय सैनिकों को लेकर जो दावा किया था, वह उनके झूठ की कड़ी में एक नया झूठ था। पूर्व विदेश मंत्री ने दावा किया कि मालदीव में कोई हथियारबंद भारतीय सैनिक तैनात नहीं है। 

विज्ञापन


साथ ही, मुख्य विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के नए नेता अब्दुल्ला शाहिद ने भारत के साथ मालदीव के संबंधों का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि विदेश नीति की परवाह किए बिना भारत के साथ संबंधों को खराब करना असंभव है। उन्होंने कहा कि भारत ऐतिहासिक और सांस्कृतिक और कई अन्य तरीकों से हमसे जुड़ा हुआ है। 
विज्ञापन


अब्दुल्ला शाहिद ने मुइज्जू पर लगाया झूठ बोलने का आरोप
अब्दुल्ला शाहिद ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि '100 दिन हो गए हैं और ये साफ है कि राष्ट्रपति मुइज्जू का दावा कि हजारों हथियारबंद सैनिक यहां तैनात हैं, सिर्फ उनके झूठ की कड़ी में नया झूठ था। मौजूदा सरकार ने कोई संख्या नहीं बताई है। देश में कोई भी हथियारबंद सैनिक तैनात नहीं है।' उन्होंने लिखा कि 'पारदर्शिता अहम है और सच्चाई सभी के सामने आनी चाहिए।' गौरतलब है कि मालदीव में करीब 70 भारतीय सैनिक तैनात हैं। साथ ही एक डॉर्नियर 228 मेरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट और दो एचएएल ध्रुव हेलीकॉप्टर भी मालदीव में मौजूद हैं। राष्ट्रपति मुइज्जू ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ही मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है और उन्होंने भारतीय सैनिकों की वापसी का वादा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्षद्वीप विवाद से दोनों देशों में बढ़ा तनाव
राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद ही मुइज्जू ने भारतीय सैनिकों की वापसी का एलान कर दिया था। फिलहाल दोनों देश इसे लेकर बातचीत कर रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि भारतीय सैनिकों और एक एयरक्राफ्ट 10 मार्च 2024 तक भारत लौट सकते हैं। वहीं दो अन्य एयरक्राफ्ट 10 मई 2024 तक मालदीव से भारत लौट सकते हैं। बता दें कि मालदीव की मौजूदा सरकार का झुकाव चीन की तरफ ज्यादा है। यही वजह है कि राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज्जू चीन का दौरा कर चुके हैं, लेकिन अभी तक वे भारत नहीं आए हैं। बीते दिनों लक्षद्वीप को लेकर हुए विवाद के चलते भी दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। इस विवाद के चलते मुइज्जू अपने ही देश में घिर गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed