फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maldives foreign minister Moosa Zameer react on remarks against pm modi

Maldives: PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को विदेश मंत्री ने बताया अस्वीकार्य, पूर्व राष्ट्रपति ने की निंदा

Mon, 08 Jan 2024 09:47 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 08 Jan 2024 09:47 AM IST
सार

मालदीव की मंत्री मरियम शिउना द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पर मालद्वीप के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भी आपत्ति जताते हुए बताया कि भारत हमेशा से मालदीव का अच्छा दोस्त रहा है।

विज्ञापन
Maldives foreign minister Moosa Zameer react on remarks against pm modi
Moosa Zameer - फोटो : Social Media

विस्तार

मालदीव की मंत्री मरियम शिउना द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पर मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इस तरह की टिप्पणी को अस्वीकार्य बताया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए अपने पोस्ट में कहा, 'विदेशी नेताओं और पड़ोसी राष्ट्रों के नेताओं के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां अस्वीकार्य है। यह मालदीव सरकार की आधिकारिक स्थिति को नहीं दर्शाता है। हम अपने सभी साझेदारों और पड़ोसी राष्ट्रों के साथ सकारात्मक बातचीत को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।'
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव की उप-मंत्री के साथ-साथ कैबिनेट के कई सदस्यों ने हंगामा किया था। बता दें कि दो जनवरी को पीएम मोदी ने केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया था और इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने स्नॉर्कलिंग पर हाथ आजमाने के अपने अनुभव का भी उल्लेख किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने की निंदा
पीएम मोदी के इस पोस्ट पर मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने भारत के प्रधानमंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी के साथ उनका मजाक उड़ाया था। उनकी पोस्ट में पीएम मोदी की लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें भी थी। इस टिप्पणी पर मालद्वीप के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भी आपत्ति जताते हुए बताया कि भारत हमेशा से मालदीव का अच्छा दोस्त रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'मैं सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के लिए किए गए आपत्तिजनक टिप्पणियों की निंदा करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी टिप्पणियां दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।'




मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहीद ने भी इस तरह की टिप्पणी को निंदनीय बताया है। उन्होंने मालदीव सरकार को इस मामले के लिए फटकार लगाते हुए इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed