फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Malaysia Sultan Abdullah reprimands the government for misleading parliament

मलयेशिया: संसद को गुमराह करने पर सुल्तान अब्दुल्ला ने सरकार को फटकारा

Fri, 30 Jul 2021 01:11 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कुआलालंपुर।
एजेंसी, कुआलालंपुर। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 30 Jul 2021 01:11 AM IST
सार

सुल्तान ने कहा, सरकार का हड़बड़ी में उठाया गया यह कदम कानून के शासन के खिलाफ है। सुल्तान के बयान के फौरन बाद संसद में हंगामा हो गया, विपक्षी सांसदों ने ‘राजद्रोह’ के आरोप लगाए और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन
Malaysia Sultan Abdullah reprimands the government for misleading parliament
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

मलयेशिया के सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह ने कोरोना संबंधी आपात कदमों पर संसद को गुमराह करने को लेकर प्रधानमंत्री मुहीद्दीन यासिन की सरकार को फटकार लगाई है।  

विज्ञापन


सुल्तान ने कानून मंत्री के संसद में दिए उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें आपातकालीन अध्यादेश एक अगस्त को खत्म होने से पहले 21 जुलाई को रद्द कर देने की बात कही थी। जबकि सुल्तान ने इसे मंजूरी नहीं दी थी।
विज्ञापन


सुल्तान ने कानून मंत्री के बयान को सांसदों के लिए गलत और भ्रामक बताया। बता दें कि मुहीद्दीन ने जनवरी में आपात स्थिति की घोषणा करने के लिए शाही मंजूरी ली थी, जिससे उन्हें संसद को स्थगित करने और अध्यादेश के जरिए शासन करने की अनुमति मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल पहली बार सोमवार को संसद का सत्र आरंभ हुआ, लेकिन सरकार ने कहा कि पांच दिवसीय विशेष सत्र में सांसदों को सिर्फ महामारी पर जानकारी दी जाएगी और कोई अन्य प्रस्ताव पेश करने की अनुमति नहीं होगी।


कमजोर होगी मलयेशिया सरकार
विपक्षी नेता अनवर इब्राहिम ने कहा, सुल्तान के बयान से स्पष्ट होता है कि मुहीद्दीन नीत मंत्रिमंडल ने शाही संस्था का अपमान किया कानून मंत्री ने झूठ बोलकर मलयेशियाई नागरिकों को गुमराह किया। विशेषज्ञों ने कहा है कि सुल्तान द्वारा लगाई गई यह फटकार अभूतपूर्व घटना है। इससे मुहीद्दीन सरकार की स्थिति कमजोर होगी, जो मार्च 2020 में संसद में क्षीण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed