{"_id":"610304691b67e74ee502934f","slug":"malaysia-sultan-abdullah-reprimands-the-government-for-misleading-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया: संसद को गुमराह करने पर सुल्तान अब्दुल्ला ने सरकार को फटकारा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मलयेशिया: संसद को गुमराह करने पर सुल्तान अब्दुल्ला ने सरकार को फटकारा
Fri, 30 Jul 2021 01:11 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कुआलालंपुर।
एजेंसी, कुआलालंपुर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:11 AM IST
सार
सुल्तान ने कहा, सरकार का हड़बड़ी में उठाया गया यह कदम कानून के शासन के खिलाफ है। सुल्तान के बयान के फौरन बाद संसद में हंगामा हो गया, विपक्षी सांसदों ने ‘राजद्रोह’ के आरोप लगाए और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलयेशिया के सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह ने कोरोना संबंधी आपात कदमों पर संसद को गुमराह करने को लेकर प्रधानमंत्री मुहीद्दीन यासिन की सरकार को फटकार लगाई है।
विज्ञापन
सुल्तान ने कानून मंत्री के संसद में दिए उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें आपातकालीन अध्यादेश एक अगस्त को खत्म होने से पहले 21 जुलाई को रद्द कर देने की बात कही थी। जबकि सुल्तान ने इसे मंजूरी नहीं दी थी।
विज्ञापन
सुल्तान ने कानून मंत्री के बयान को सांसदों के लिए गलत और भ्रामक बताया। बता दें कि मुहीद्दीन ने जनवरी में आपात स्थिति की घोषणा करने के लिए शाही मंजूरी ली थी, जिससे उन्हें संसद को स्थगित करने और अध्यादेश के जरिए शासन करने की अनुमति मिल गई थी।
विज्ञापन
इस साल पहली बार सोमवार को संसद का सत्र आरंभ हुआ, लेकिन सरकार ने कहा कि पांच दिवसीय विशेष सत्र में सांसदों को सिर्फ महामारी पर जानकारी दी जाएगी और कोई अन्य प्रस्ताव पेश करने की अनुमति नहीं होगी।
कमजोर होगी मलयेशिया सरकार
विपक्षी नेता अनवर इब्राहिम ने कहा, सुल्तान के बयान से स्पष्ट होता है कि मुहीद्दीन नीत मंत्रिमंडल ने शाही संस्था का अपमान किया कानून मंत्री ने झूठ बोलकर मलयेशियाई नागरिकों को गुमराह किया। विशेषज्ञों ने कहा है कि सुल्तान द्वारा लगाई गई यह फटकार अभूतपूर्व घटना है। इससे मुहीद्दीन सरकार की स्थिति कमजोर होगी, जो मार्च 2020 में संसद में क्षीण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी।