{"_id":"61402eed8ebc3eb796119999","slug":"malaysia-new-pm-ismail-sabri-yakub-got-the-support-of-the-opposition-parliament-session-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया : पीएम इस्माइल साबरी याकूब को विपक्ष का मिला समर्थन, संसद हुई शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मलयेशिया : पीएम इस्माइल साबरी याकूब को विपक्ष का मिला समर्थन, संसद हुई शुरू
Tue, 14 Sep 2021 10:41 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कुआलालंपुर
एजेंसी, कुआलालंपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:41 AM IST
सार
अनवर इब्राहीम के नेतृत्व वाले मुख्य विपक्षी गुट के साथ समझौता प्रधानमंत्री याकूब को शासन में मजबूती देगा। पीएम याकूब को अनवर के गुट के 88 सांसदों का समर्थन मिलेगा, जो 222 सदस्यीय सदन में उनका समर्थन कर रहे 114 सांसद के अतिरिक्त है।
विज्ञापन
इस्माइल के नए प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी याकूब
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सत्ता में आने के एक महीने के भीतर मलयेशिया के नए प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी याकूब ने कई सुधारों के एवज में अपनी कमजोर सरकार को स्थिर करने के लिए विपक्ष का समर्थन हासिल किया। इस बीच सोमवार को देश की संसद का सत्र फिर से शुरू हो गया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री याकूब को शासन में मजबूती देगा अनवर गुट के साथ समझौता
पीएम अब अनवर इब्राहीम के नेतृत्व वाले मुख्य विपक्षी गुट के साथ एक समझौता करेंगे जो उन्हें शासन में मजबूती देगा। विपक्षी गुट के साथ होने वाले समझौते के तहत दो साल में होने वाले आम चुनावों से पहले याकूब के शासन को कमजोर करने के किसी भी प्रयास पर भी रोक लग जाएगी। इसके तहत पीएम याकूब को अनवर के गुट के 88 सांसदों का समर्थन मिलेगा, जो 222 सदस्यीय सदन में उनका समर्थन कर रहे 114 सांसद के अतिरिक्त है।
विज्ञापन
सरकार और अनवर के गठबंधन ने साझा बयान में कहा कि उनका सहयोग देश में कोविड-19 महामारी से लड़ने और अर्थव्यवस्था बहाल करने के लिए राजनीतिक स्थिरता बहाल करेगा। उन्होंने कहा कि वे शासन और संसदीय सुधारों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
विज्ञापन