फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Malaysia new PM Ismail Sabri Yakub got the support of the opposition, Parliament session started

मलयेशिया : पीएम इस्माइल साबरी याकूब को विपक्ष का मिला समर्थन, संसद हुई शुरू

Tue, 14 Sep 2021 10:41 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कुआलालंपुर
एजेंसी, कुआलालंपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 14 Sep 2021 10:41 AM IST
सार

अनवर इब्राहीम के नेतृत्व वाले मुख्य विपक्षी गुट के साथ समझौता प्रधानमंत्री याकूब को शासन में मजबूती देगा। पीएम याकूब को अनवर के गुट के 88 सांसदों का समर्थन मिलेगा, जो 222 सदस्यीय सदन में उनका समर्थन कर रहे 114 सांसद के अतिरिक्त है।

विज्ञापन
Malaysia new PM Ismail Sabri Yakub got the support of the opposition, Parliament session started
इस्माइल के नए प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी याकूब - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

सत्ता में आने के एक महीने के भीतर मलयेशिया के नए प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी याकूब ने कई सुधारों के एवज में अपनी कमजोर सरकार को स्थिर करने के लिए विपक्ष का समर्थन हासिल किया। इस बीच सोमवार को देश की संसद का सत्र फिर से शुरू हो गया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री याकूब को शासन में मजबूती देगा अनवर गुट के साथ समझौता
पीएम अब अनवर इब्राहीम के नेतृत्व वाले मुख्य विपक्षी गुट के साथ एक समझौता करेंगे जो उन्हें शासन में मजबूती देगा। विपक्षी गुट के साथ होने वाले समझौते के तहत दो साल में होने वाले आम चुनावों से पहले याकूब के शासन को कमजोर करने के किसी भी प्रयास पर भी रोक लग जाएगी। इसके तहत पीएम याकूब को अनवर के गुट के 88 सांसदों का समर्थन मिलेगा, जो 222 सदस्यीय सदन में उनका समर्थन कर रहे 114 सांसद के अतिरिक्त है।
विज्ञापन


सरकार और अनवर के गठबंधन ने साझा बयान में कहा कि उनका सहयोग देश में कोविड-19 महामारी से लड़ने और अर्थव्यवस्था बहाल करने के लिए राजनीतिक स्थिरता बहाल करेगा। उन्होंने कहा कि वे शासन और संसदीय सुधारों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed