{"_id":"5f6bf2c79df7720500283bd8","slug":"malaysia-leader-of-opposition-anwar-ibrahim-claims-majority-is-enough-to-form-new-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेशिया : विपक्ष के नेता अनवर इब्राहिम का दावा, नई सरकार बनाने को पर्याप्त है बहुमत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मलेशिया : विपक्ष के नेता अनवर इब्राहिम का दावा, नई सरकार बनाने को पर्याप्त है बहुमत
Thu, 24 Sep 2020 06:43 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 24 Sep 2020 06:43 AM IST
विज्ञापन
अनवर इब्राहिम
- फोटो : PTI
मलेशिया में विपक्ष के नेता अनवर इब्राहिम ने दावा किया है कि उन्होंने ‘मजबूत और स्थिर’ नई सरकार बनाने के लिए संसद में जरूरी बहुमत हासिल कर लिया है। अनवर ने कहा, मुझे मलयेशिया के सुल्तान से मुलाकात की अनुमति मिल गई थी, लेकिन आखिरी वक्त पर यह बैठक स्थगित हो गई। सुल्तान की तबीयत खराब है और उन्हें अस्पताल में भर्ती हो पड़ा। मैं तब तक विस्तृत जानकारी नहीं दे सकूंगा जब तक सुल्तान से मुलाकात नहीं हो जाती।
विज्ञापन
अनवर ने कहा, हमारे पास मजबूत और स्पष्ट बहुमत है। मैं चार, पांच या छह की बात नहीं कर रहा... बल्कि इससे कहीं अधिक संख्या की बात कर रहा हूं। 222 सांसदों में से लगभग दो-तिहाई का बहुमत हासिल है। यह पीछे के दरवाजे से बनी सरकार नहीं होगी।
विज्ञापन