{"_id":"6627341c1e2d290dfb002f5d","slug":"malayasia-helicopters-crash-casualties-reported-rotor-blades-clipped-news-and-updates-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Malaysia: मलयेशिया में नौसेना के दो हेलीकॉप्टर टकराने के बाद क्रैश हुए, क्रू के सभी 10 सदस्यों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Malaysia: मलयेशिया में नौसेना के दो हेलीकॉप्टर टकराने के बाद क्रैश हुए, क्रू के सभी 10 सदस्यों की मौत
Tue, 23 Apr 2024 09:37 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 23 Apr 2024 09:37 AM IST
सार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ, जब एक हेलीकॉप्टर का रोटर (पंखा) दूसरे हेलीकॉप्टर से टकरा गया और दोनों ही स्टेडियम के ग्राउंड में गिर गए।
विज्ञापन
मलयेशिया में आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुए दो हेलीकॉप्टर।
- फोटो : X/Arthur Morgan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलयेशिया में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई। यहां नौसेना के दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। बताया गया है कि यह हेलीकॉप्टर रॉयल मलयेशिन नेवी के एक समारोह के लिए तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों हवा में आपस में टकरा गए। इस घटना में हेलीकॉप्टर पर सवार 10 क्रू सदस्यों की मौत हो गई ।
विज्ञापन
मलयेशियाई नौसेना के मुताबिक, घटना लुमुत नौसैन्य बेस पर सुबह करीब 9.30 बजे हुई। दुर्घटना के बाद सभी मृतकों के शव को लुमुत आर्मी बेस अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी पहचान के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ, जब एक हेलीकॉप्टर का रोटर (पंखा) दूसरे हेलीकॉप्टर से टकरा गया और दोनों ही स्टेडियम के ग्राउंड में गिर गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
At least 10 people k1lled when two military helicopters collided midair in Lumut, #Malaysia. pic.twitter.com/gR45qrwjVZ
— Arthur Morgan (@ArthurM40330824) April 23, 2024विज्ञापन