फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Major terror bid foiled in Pakistan's Punjab province; 13 ISIS, TTP terrorists arrested

पाकिस्तान: कानून प्रवर्तन एजेंसियों का दावा- पंजाब से ISIS-TTP के 13 आतंकी गिरफ्तार, बड़ी साजिश की थी तैयारी

Sat, 23 Sep 2023 11:02 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 23 Sep 2023 11:02 PM IST
सार

पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पंजाब प्रांत में प्रमुख प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। एजेंसियों ने कहा कि तेरह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से ज्यादातर प्रतिबंधित इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े हैं।

विज्ञापन
Major terror bid foiled in Pakistan's Punjab province; 13 ISIS, TTP terrorists arrested
आतंकवादी डेमो। - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पंजाब प्रांत में प्रमुख प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। एजेंसियों ने कहा कि तेरह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से ज्यादातर प्रतिबंधित इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के मुताबिक, उसने आतंकवाद की किसी भी अप्रिय घटना से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रांत के विभिन्न जिलों में 83 खुफिया सूचना आधारित अभियान चलाए और हथियारों, विस्फोटकों और अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों के साथ 13 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीटीडी ने कहा कि गिरफ्तार आतंकवादी आईएसआईएस (दाएश), टीटीपी, तहरीक जाफरी पाकिस्तान और लश्कर-ए-झांगवी आतंकवादी समूहों से जुड़े हैं। आतंकवाद रोधी पुलिस ने बताया कि पंजाब के रावलपिंडी, अटक, बहावल नगर, लाहौर, झेलम, शेखपुरा और बहावलपुर जिलों में खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए अभियानों के दौरान ये गिरफ्तारियां की गईं।
 

विज्ञापन

पुलिस ने आतंकवादियों के कब्जे से लगभग 5 किलोग्राम विस्फोटक, एक आईईडी बम, 29 डेटोनेटर, 49 फीट सुरक्षात्मक फ्यूज वायर, प्राइमा कार्ड, एक पिस्तौल, 80 गोलियों के साथ एक एसएमजी राइफल और प्रतिबंधित साहित्य बरामद किया। सीटीडी ने कहा कि आतंकवादियों ने पूरे प्रांत में तोड़फोड़ की योजना बनाई थी और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना चाहते थे, जिसे कानून प्रवर्तन एजेंसी ने विफल कर दिया।
 

पुलिस ने गिरफ्तार आतंकवादियों के खिलाफ आठ मामले दर्ज किए हैं और उन्हें पूछताछ के लिए एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। पिछले महीने सीटीडी ने पंजाब के विभिन्न इलाकों में अभियानों के दौरान प्रतिबंधित संगठनों के करीब 30 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था जिनमें ज्यादातर आईएसआईएस और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed