फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Major road accident in Munich, Germany, more than 20 people injured Update World News In Hindi

Germany: सुरक्षा सम्मेलन से पहले म्यूनिख में बड़ा सड़क हादसा, ड्राइवर ने भीड़ पर चढ़ाई कार; लगभग 20 लोग घायल

Thu, 13 Feb 2025 04:34 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 13 Feb 2025 04:34 PM IST
सार

जर्मनी के म्यूनिख में कल जेलेंस्की और जेडी वेंस के बीच होने वाले सुरक्षा सम्मेलन से पहले शहर में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ताजा जानकारी के अनुसार अभी तक इस हादसे में लगभग 20 लोगों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Major road accident in Munich, Germany, more than 20 people injured Update World News In Hindi
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जर्मनी के म्यूनिख में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है। मामले में जर्मनी पुलिस ने बताया कि एक कार ड्राइवर ने एक भीड़ को टक्कर मार दी, जिससे ये बड़ा हादसा हुआ। साथ ही पुलिस ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ड्राइवर घटनास्थल पर सुरक्षित है। स्थिति जो जानने के बाद पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार से म्यूनिख में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच एक बैठक होने वाली है। इससे पहले एक ट्रेड यूनियन की ओर से आयोजित प्रदर्शन के दौरान म्यूनिख सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास दचाउर स्ट्रासे और सीडलस्ट्रासे के क्षेत्र में एक कार ने भीड़ को टक्कर मार दी, जिससे ये बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन


शुरक्षा सम्मेलन के लिए आज म्यूनिख पहुचेंगे नेता
म्यूनिख में होने वाले सुरक्षा सम्मेलन के लिए शहर में तैयारी तेज है। जहां इस बैठक के लिए अमेरिका के उपराष्ट्रपति और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की आज म्यूनिख पहुंचने वाले है। इससे पहले इस प्रकार का बड़ा हादसा शहर में सुरक्षा व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed