{"_id":"5ef363ad608c2b3aab372330","slug":"maintaining-peace-on-sino-india-border-is-in-common-interests-of-both-sides-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों पक्षों के साझा हितों में है सीमा पर शांति बनाए रखना: चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दोनों पक्षों के साझा हितों में है सीमा पर शांति बनाए रखना: चीन
Wed, 24 Jun 2020 08:13 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 24 Jun 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन
- फोटो : एएनआई
चीन के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि चीन और भारत 'एक दूसरे के महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं' और इसलिए चीन-भारत सीमा पर शांति व्यवस्था बनाए रखना दोनों पक्षों के साझा हितों में है और इसके लिए संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता है। हालांकि अलग-अलग बयानों में चीन के रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर से बीजिंग के दावे को दोहराते हुए कहा कि 15 जून को लद्दाख में हुए झड़प के लिए भारत जिम्मेदार है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वू कियान ने कहा कि दोनों रक्षा मंत्री फोन पर बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'दोनों पक्षों ने तनाव को नियंत्रित करने और सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर गहन विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए 22 जून को दूसरी सैन्य-स्तरीय बैठक की।' यह देखते हुए कि चीन और भारत एक दूसरे के महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं, वू ने कहा कि सीमा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना दोनों पक्षों के साझा हितों में है और इसके लिए दोनों पक्षों के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता है।
विज्ञापन