फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mahsa Amini's second death anniversary tomorrow, women are preparing to protest on streets without hijab

Iran: महसा की दूसरी पुण्यतिथि कल, बिना हिजाब सड़कों पर महिलाएं, कानून सख्त लेकिन अधिकारी नहीं कर रहे सख्ती

Sun, 15 Sep 2024 05:14 AM IST
शिव शुक्ला एजेंसी, दुबई
एजेंसी, दुबई Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 15 Sep 2024 05:14 AM IST
सार

22 वर्षीय महसा अमिनी की मृत्यु के बाद ईरान में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान एक माह तक चली सुरक्षा कार्रवाई में 500 से अधिक लोग मारे गए और 22,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन
Mahsa Amini's second death anniversary tomorrow, women are preparing to protest on streets without hijab
प्रदर्शन के दौरान महसा अमिनी की फोटो लिए लोग - फोटो : ANI

विस्तार

ईरान में 16 सितंबर 2022 को हिजाब पहनने के सरकारी आदेश का विरोध करने पर महसा अमिनी की जेल में हत्या को दो वर्ष होने वाले हैं। इस बीच, सख्त कानून के बावजूद अब ईरान में महिलाएं सार्वजनिक जगहों पर बिना हिजाब आने लगी हैं और अधिकारी भी सख्ती नहीं दिखा रहे हैं। देश की नैतिक पुलिस को आशंका है कि यदि सख्ती की तो अमिनी की दूसरी पुण्यतिथि पर माहौल बिगड़ सकता है।  

विज्ञापन


खामेनेई की मंजूरी नहीं
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई पहले ही कह चुके हैं कि महिलाओं का बेहिजाब रहना न सिर्फ धार्मिक, बल्कि राजनीतिक रूप से भी निषिद्ध है। राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सुधार दिखाने का साहस किया है लेकिन अभी खामेनेई ने उनके सुधारों को मंजूरी नहीं दी है।
विज्ञापन


हर वर्ग की महिलाएं खुले बालों में
22 वर्षीय महसा अमिनी की मृत्यु के बाद ईरान में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान एक माह तक चली सुरक्षा कार्रवाई में 500 से अधिक लोग मारे गए और 22,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। लेकिन आज, तेहरान की सड़कों पर उत्तरी उपनगर के अमीर राहगीर हों या दक्षिणी इलाके के श्रमिक वर्गीय क्षेत्र, नियमित रूप से महिलाएं बिना हिजाब के देखी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed