फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mahmood Khan Achakzai nominated by Imran Khan as presidential candidate

Pakistan: इमरान समर्थित SIC ने राष्ट्रपति पद के लिए इस शख्स को मैदान में उतारा, जरदारी से होगा मुकाबला

Sat, 02 Mar 2024 02:33 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 02 Mar 2024 02:33 PM IST
सार

राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार अचकजई के लिए रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी अपनी पार्टी के सांसदों से मतदान करने का आग्रह किया है।
 

विज्ञापन
Mahmood Khan Achakzai nominated by Imran Khan as presidential candidate
महमूद खान अचकजई एक जनसभा को संबोधित करते (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इमरान खान की पार्टी द्वारा समर्थित सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) ने शनिवार को राष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। वह पश्तून ख्वा मिल्ली अवामी पार्टी के प्रमुख महमूद खान अचकजई को चुनावी मैदान में उतारेंगे। हालांकि, 75 साल के अचकजई पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के वरिष्ठ नेता आसिफ अली जरदारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन


68 साल के जरदारी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और केंद्र में सरकार बनाने जा रहे गठबंधन के अन्य राजनीतिक दलों के संयुक्त उम्मीदवार हैं।

इमरान खान ने अपने सांसदों से वोट देने का किया आग्रह
रिपोर्ट के अनुसार, पश्तून ख्वा मिल्ली अवामी पार्टी (पीकेएमएपी) के प्रमुख अचकजई ने बलूचिस्तान के किला अब्दुल्ला-सह-चमन में एनए -266 निर्वाचन क्षेत्र से नेशनल असेंबली सीट जीती है। राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार अचकजई के लिए रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी अपनी पार्टी के सांसदों से मतदान करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर खान ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अचकजई के नामांकन की पुष्टि की है। 

धांधली को लेकर की थी मुलाकात
गौर करने वाली बात यह है कि पार्टी नेता असद कैसर के नेतृत्व में पीटीआई के एक प्रतिनिधिमंडल ने पिछले महीने हुए आम चुनावों में धांधली के खिलाफ आवाज उठाने में उनका समर्थन मांगने के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में अचकजई और बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (मेंगल) के प्रमुख अख्तर मेंगल से मुलाकात की थी। बैठक के दौरान, अचकजई ने विश्वास दिलाया कि उनकी पार्टी संविधान की सर्वोच्चता और संसद को सशक्त बनाने की दिशा में काम करने वाले हर राजनीतिक दल के साथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ मार्च को होगा चुनाव
पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक राष्ट्रपति का चुनाव नौ मार्च को होगा। चुनाव के लिए जरदारी का नामांकन पत्र आज दाखिल किया जाएगा। बता दें कि, आठ फरवरी को हुए चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हुआ था। इसलिए पीएमएल-एन और पीपीपी ने गठबंधन बनाने का एलान किया और बाद में जरदारी को देश के शीर्ष संवैधानिक पद के लिए सर्वसम्मति से उम्मीदवार घोषित किया गया।

जरदारी इससे पहले सितंबर 2008 से 2013 तक राष्ट्रपति रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed