फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mahatma Gandhis granddaughter Ila Gandhi appeals to India to rebuild South Africa

दक्षिण अफ्रीका: महात्मा गांधी की पोती इला गांधी ने अफ्रीका के पुनर्निर्माण के लिए की भारत से अपील

Tue, 17 Aug 2021 01:45 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जोहानिसबर्ग
एजेंसी, जोहानिसबर्ग Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 17 Aug 2021 01:45 AM IST
सार

  • इला गांधी ने कहा, भारतीय बस्ती व फीनिक्स में हुई हिंसा ने स्थानीय लोगों के बीच पैदा किया काफी तनाव
  • आपराधिक मंशा वाले लोगों के खिलाफ होनी चाहिए कानूनी कार्रवाई 

विज्ञापन
Mahatma Gandhis granddaughter Ila Gandhi appeals to India to rebuild South Africa
महात्मा गांधी की पोती इला गांधी - फोटो : twitter

विस्तार

महात्मा गांधी की पोती इला गांधी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में हाल में हुई हिंसा के बाद भारत को देश के पुनर्निर्माण की कोशिशों में उसकी मदद करनी चाहिए। भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के पर ऑनलाइन आयोजित एक संगोष्ठी में भारतीय वाणिज्य दूतावास से एक प्रतिनिधि के रूप में यह अपील की। 

विज्ञापन

 
हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी के बाद देश भर में फैली थी हिंसा
गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि डरबन के उत्तर में विशाल भारतीय बस्ती, फीनिक्स में हाल ही में हुई हिंसा ने स्थानीय लोगों के बीच काफी तनाव पैदा किया, उसके लिए आपराधिक मंशा वाले लोग जिम्मेदार थे जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए पूरे समुदाय या क्षेत्र को नस्ली नहीं ठहराया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम सब देश में शांति कायम करने जा रहे हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि भारत सरकार और भारत के लोग एक बार फिर हमें इस शांति का निर्माण करने और दक्षिण अफ्रीका में आम राष्ट्र बंधन बनाने में मदद करेंगे। बता दें कि सात जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा की गिरफ्तारी के बाद यह हिंसा भड़की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed