{"_id":"5e6191c78ebc3eeb4f44a1e7","slug":"maharaja-ranjit-singh-became-greatest-leader-of-all-time-in-the-world-in-bbc-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीसी पोल में महाराजा रणजीत सिंह बने दुनिया के अब तक के सबसे महान नेता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बीबीसी पोल में महाराजा रणजीत सिंह बने दुनिया के अब तक के सबसे महान नेता
Fri, 06 Mar 2020 05:26 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 06 Mar 2020 05:26 AM IST
विज्ञापन
महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीसी वर्ल्ड हिस्ट्री मैगजीन द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में भारत में सिख साम्राज्य के 19 वीं सदी के शासक महाराजा रणजीत सिंह को ‘अब तक का सबसे महान नेता’ चुना गया है। इस पोल में 5,000 से अधिक पाठकों ने मतदान किया। 38 प्रतिशत से अधिक वोटों के साथ एक नया सहिष्णु साम्राज्य बनाने के लिए सिंह की सराहना की गई।
विज्ञापन
25 फीसदी वोट के साथ दूसरे स्थान पर अफ्रीकी स्वतंत्रता सेनानी अमलकर कैब्राल रहे। उन्होंने पुर्तगाली कब्जे से देश को मुक्त करने के लिए दस लाख से अधिक गिनियन को एकजुट किया और बदले में कई अन्य उपनिवेशी अफ्रीकी देशों को स्वतंत्रता के लिए उठने और लड़ने के लिए प्रेरित किया। ब्रिटेन के युद्ध के समय के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल अपने त्वरित निर्णय और तेज राजनीतिक पैंतरेबाजी के लिए सात प्रतिशत वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन चौथे स्थान पर और ब्रिटिश साम्राज्ञी एलिजाबेथ प्रथम पांचवें स्थान पर हैं। शीर्ष 20 नेताओं में यूके, यूएस, एशिया और अफ्रीका से दुनिया भर के इतिहास के कुछ सबसे प्रसिद्ध नेता शामिल हैं, जिनमें मुगल सम्राट अकबर, फ्रेंच सैन्य नेता जोन ऑफ आर्क और रूसी महारानी कैथरीन द ग्रेट शामिल हैं।
विज्ञापन