फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lonon Man climbing over wall of Royal Mews near Buckingham Palace arrested

London: बकिंघम पैलेस से सटे रॉयल म्यूज की दीवार पर चढ़ रहा था शख्स, हिरासत में आरोपी

Sat, 16 Sep 2023 10:37 PM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 16 Sep 2023 10:37 PM IST
सार

लंदन में बकिंघम पैलेस के अस्तबल के पास से एक 25 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है।  मेट्रोपॉलिटन पुलिस, स्कॉटलैंड यार्ड से मिली सूचना के मुताबिक आरोपी शनिवार तड़के ‘रॉयल म्यूज’ में घुसने के लिए दीवार पर चढ़ गया था।  

विज्ञापन
Lonon Man climbing over wall of Royal Mews near Buckingham Palace arrested
Buckingham Palace - फोटो : Buckingham Palace

विस्तार

लंदन में बकिंघम पैलेस के अस्तबल के पास से एक 25 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस, स्कॉटलैंड यार्ड से मिली सूचना के मुताबिक आरोपी शनिवार तड़के ‘रॉयल म्यूज’ में घुसने के लिए दीवार पर चढ़ गया था। फिलहाल, युवक को एक संरक्षित स्थल पर अतिक्रमण के लिए गंभीर संगठित अपराध और पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लंदन पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रशासन ने बताया कि आरोपी शख्स पैलेस गार्डन तक नहीं पहुंच सका था।

विज्ञापन


कैसे हिरासत में आया युवक
मेट पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार बकिंघम पैलेस से सटे रॉयल म्यूज़ इलाके में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। वह शनिवार देर रात 16 सितंबर को 01:25 बजे स्थानीय समयानुसार, निषेध क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहा था, जिसके बाद उसको पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन


क्या है रॉयल म्यूज
बता दें कि रॉयल म्यूज का मतलब है जिसके जरिए शाही परिवार के सदस्यों के लिए सड़क मार्ग से यात्रा की  घोड़े और गाड़ी से लेकर आधुनिक कारों तक सड़क यात्रा व्यवस्था की जाती है। बयान के मुताबिक पकड़ा गया युवक बकिंघम पैलेस या पैलेस गार्डन में प्रवेश नहीं कर सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को गंभीर संगठित अपराध और पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। उसे लंदन के एक पुलिस स्टेशन में हिरासत में ले लिया गया है। ऐसा माना जाता है कि पास में घुसपैठ के समय शाही परिवार का कोई भी सदस्य बकिंघम पैलेस में नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed