{"_id":"654c74d6f0d76c481f00beb2","slug":"london-first-indian-origin-mayor-could-be-tarun-ghulati-kickstart-campaign-from-hyderabad-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"London: भारतीय मूल के तरुण गुलाटी बन सकते हैं लंदन के अगले मेयर, पाकिस्तानी मूल के सादिक खान से है मुकाबला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
London: भारतीय मूल के तरुण गुलाटी बन सकते हैं लंदन के अगले मेयर, पाकिस्तानी मूल के सादिक खान से है मुकाबला
Thu, 09 Nov 2023 11:27 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:27 AM IST
सार
तरुण गुलाटी ने कहा कि बतौर लंदन मेयर वह कोशिश करेंगे कि विभिन्न देशों के लोग जो लंदन में रह रहे हैं, उनके बीच एकजुटता हो और लोगों का लोगों से संबंध हो।
विज्ञापन
तरुण गुलाटी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भारतीय मूल के हैं और अब लंदन को मेयर भी भारतीय मूल का मिल सकता है। दरअसल लंदन के बिजनेसमैन तरुण गुलाटी ने मई 2024 के मेयर चुनाव के लिए दावेदारी पेश कर दी है। तरुण गुलाटी ने उम्मीद जताई है कि वह लंदन के भारतीय मूल के पहले मेयर बन सकते हैं। तरुण गुलाटी (63 वर्षीय) बीते महीने अपनी जन्मभूमि भारत में थे और यहीं से उन्होंने मेयर पद की दावेदारी का एलान किया था।
पाकिस्तानी मूल के सादिक खान से होगा मुकाबला
तरुण गुलाटी ने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे कि लंदन दुनिया का शीर्ष वैश्विक शहर बना रहे और लोग यहां सुरक्षित और सशक्त महसूस करें और यहां प्रगति के अवसर मौजूद रहें। तरुण गुलाटी ने कहा कि लंदन में निम्न और मध्यम वर्गीय लोगों के लिए बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है। गुलाटी ने उम्मीद जतायी कि वह जो विचार पेश करेंगे, उसे मतदाता पसंद करेंगे। बता दें कि तरुण गुलाटी का सामना पाकिस्तानी मूल के मौजूदा मेयर सादिक खान से होगा।
सस्ते मकान मुहैया कराने पर करेंगे फोकस
तरुण गुलाटी ने कहा कि बतौर लंदन मेयर वह कोशिश करेंगे कि विभिन्न देशों के लोग जो लंदन में रह रहे हैं, उनके बीच एकजुटता हो और लोगों का लोगों से संबंध हो। साथ ही सस्ती मकान मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता होगा। गुलाटी बतौर निर्दलीय चुनाव में उतरने की योजना बना रहे हैं। वहीं लेबर पार्टी से सादिक खान और कंजर्वेटिव पार्टी से सुजैन हिल दावेदारी पेश करेंगी। सुजैन हिल अगर चुनाव जीत जाती हैं तो वह लंदन की पहली महिला मेयर होंगी।
विज्ञापन
मई 2024 में होगा चुनाव
लंदन मेयर का चुनाव 2 मई 2024 को होगा। अपने चुनाव अभियान के तहत तरुण गुलाटी फिलहाल वर्ल्ड टूर पर हैं। इसी के तहत वह भारत दौरे पर आए और यहां हैदराबाद में भगवान बालाजी चिलकुर मंदिर में दर्शन के बाद कहा कि अपना चुनाव अभियान शुरू करने के लिए हैदराबाद से बेहतर जगह नहीं हो सकती। हैदराबाद सच्चे मायनों में वैश्विक शहर है और यह सांस्कृतिक रूप से भी काफी समृद्ध है। यहां एक मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम है। लंदन मेयर के लिए नामांकन करने की डेडलाइन मार्च 2024 है।