{"_id":"63d4e7a74c70902af403180c","slug":"london-average-rent-hits-record-two-lakh-rupees-per-month-britain-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"London: लंदन में रहना हुआ महंगा, औसत किराया ढाई लाख के पार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
London: लंदन में रहना हुआ महंगा, औसत किराया ढाई लाख के पार
Sat, 28 Jan 2023 02:49 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 28 Jan 2023 02:49 PM IST
सार
लंदन के बाहरी इलाकों में इस साल लिस्टेड प्रोपर्टीज के किराए में 9.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 2021 में 9.9 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
लंदन में रहना हुआ महंगा
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में किराए पर रहना अब लोगों के लिए काफी मुश्किल होता जा रहा है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लंदन में एक घर का औसत किराया ढाई से तीन लाख रुपए हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आ सकती है। ब्रिटेन में बढ़ती महंगाई ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है, अब घर के किराए में हो रही तेज बढ़ोतरी ने हालात को बद से बदतर बना दिया है।
विज्ञापन
टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, बीते साल की चौथी तिमाही में लंदन में घरों का औसत किराया ढाई लाख रुपए महीना तक पहुंच गया है। वहीं लंदन के अंदरूनी इलाकों में तो यह पहली बार तीन लाख रुपए तक पहुंच गया है। रिपोर्ट के अनुसार, लंदन के बाहरी इलाकों में इस साल लिस्टेड प्रोपर्टीज के किराए में 9.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 2021 में 9.9 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
लंदन में मकानों के किराए इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि वहां लोग किराए से ही काफी पैसा कमा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई लोग तो अपनी पार्किंग की जगह को ही किराए पर देकर अच्छा खासा पैसा कमा रहे हैं।
विज्ञापन