फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lok Sabha Polls Pakistan reaction ex dioplomat aizaz ahmad PM Modi news in hindi

Pakistan: 'मोदी जीते तो, पाकिस्तान को घर में घुसकर...', लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले डरा शहबाज शरीफ का मुल्क

Tue, 04 Jun 2024 09:53 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 04 Jun 2024 09:53 AM IST
सार

पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में एजाज अहमद चौधरी ने अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा अपनी चुनवी अभियान में जो कहती है, जीतने के बाद वह उसे पूरा भी करती है।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls Pakistan reaction ex dioplomat aizaz ahmad PM Modi news in hindi
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज आ रहे हैं। नतीजे से पहले एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। भारत में लोकसभा चुनाव और एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर पाकिस्तान में काफी चर्चा है। एग्जिट पोल के नतीजों को देखते हुए शहबाज शरीफ की सरकार चौंक गई। पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने बताया कि अगर प्रधानमंत्री बहुमत के साथ तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनते हैं तो भाजपा को संविधान में संशोधन करने की शक्ति मिल जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद भाजपा पाकिस्तान को घर में घुसकर मारने वाली प्रवृत्ति को तेजी से आगे बढ़ाएगी। 
विज्ञापन


एग्जिट पोल के नतीजों को देखकर क्या बोले पूर्व राजनयिक
पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में एजाज अहमद चौधरी ने अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए कहा, "भाजपा अपनी चुनवी अभियान में जो कहती है, जीतने के बाद वह उसे पूरा भी करती है। उन्होंने कहा, अभी तक जो हमने देखा, पीएम मोदी ने जो चुनावी अभियान में कहा है, उसे अपनी प्राथमिकता बनाकर पूरा भी किया। 2019 के चुनाव में उन्होंने अनुच्छेद 370 का जिक्र किया था। सत्ता में आने के बाद उन्होंने तुरंत अपने वादे को पूरा किया। मुझे लगता है कि इस बार भाजपा की बड़ी प्राथमिकता हिंदू राष्ट्र बनाना है। इसके लिए भाजपा ने पहले से ही काम शूरू कर चुकी है।"
विज्ञापन


पूर्व विदेश सचिव ने आगे कहा, "वैसे तो पाकिस्तान में किसी को इससे कोई परेशानी नहीं है। वहां हिंदू बहुसंख्यक हैं, तो बनाए हिंदू राष्ट्र। हमें फर्क नहीं पड़ता, लेकिन वे पहले ही मुस्लिमों और अन्य धर्म के लोगों के लिए परेशानी खड़े कर रहे थे और अब हिंदू राष्ट्र बनने के बाद और ज्यादा परेशानी होगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


एजाज अहमद ने कहा कि भाजपा अगर सत्ता में आएगी तो पाकिस्तान के प्रति उनका रवैया वही रहेगा, इसलिए पाकिस्तान को अभी से ही तैयारी शुरू कर लेनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "भाजपा सत्ता में आई तो पाकिस्तान को घर में घूसकर मारने वाली प्रवृत्ति को तेजी से आगे बढ़ाएगी। मैं यह समझता हूं कि यह बाकी देशों के लिए भी चिंता का विषय है।" बता दें कि भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने के लिए 543 में से 272 सीटें हासिल करनी होगी। इस चुनाव में भाजपा ने 400 से अदिक सीटें जीतने का भी दावा कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed