{"_id":"609d5dfe8ebc3e1d0616a697","slug":"lockdown-slight-increased-sexual-assault-in-us-military-soldiers-remain-in-military-bases-due-to-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: अमेरिकी सेना में मामूली बढ़े यौन हमले, महामारी के चलते सैन्य अड्डों में ही रहे सैनिक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लॉकडाउन: अमेरिकी सेना में मामूली बढ़े यौन हमले, महामारी के चलते सैन्य अड्डों में ही रहे सैनिक
Thu, 13 May 2021 10:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 13 May 2021 10:42 PM IST
सार
अमेरिकी सेना के यौन हमलों पर वर्ष 2020 की रिपोर्ट जारी हो गई है। इसमें कहा गया है कि बीते वर्ष इन हमलों में करीब एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : facebook.com/USarmy
विस्तार
अमेरिकी सैनिकों के यौन हमले में बीते साल मामूली बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को जारी वर्ष 2020 के सैन्य हमलों की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना महामारी के कारण सैनिक अपने सैन्य अड्डों में ही महीनों तक रुके रहे।
विज्ञापन
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार 2019 के मुकाबले 2020 में यौन हमलों में करीब एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। थल सेना व नौसेना में इस तरह की घटनाओं में मामूली वृद्धि हुई, वहीं वायुसेना में यह घटे हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2019 में 7800 से ज्यादा यौन हमले हुए, जबकि पिछले साल 6000 से कुछ ज्यादा हुए थे। 2020 में यौन हमलों में मामूली बढ़ोतरी में लॉकडाउन की क्या भूमिका रही, यह स्पष्ट नहीं है। अमेरिकी रक्षा प्रतिष्ठान पेंटागन ने इन आंकड़ों को अभी सार्वजनिक नहीं किया है।
विज्ञापन
हालांकि इन आंकड़ों को लेकर भी नई बहस छिड़ सकती है कि अमेरिका सेना में 10 साल बाद भी ऐसे हमले रोके नहीं जा सके हैं। यह भी मांग जोर पकड़ रही है कि ऐसे मामलों में आरोपियों पर सैन्य अदालतों की बजाए नागरिक अदालतों में मुकदमे चलाए जाना चाहिए।