फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lockdown relaxation, Businessmen cheered as exemption given in lockdown in America, Asia, Europe

एशिया, यूरोप समेत अमेरिका में लॉकडाउन में दी गई छूट, कारोबारियों ने जताई खुशी

Tue, 02 Jun 2020 05:35 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 02 Jun 2020 05:35 AM IST
सार

  • जून के पहले दिन यानि सोमवार को एशिया और यूरोप से लेकर अमेरिका तक में   
  • लॉकडाउन में ढील देने से कोलोसियम ने रोम में अपने प्राचीन दरवाजे खोले
  • भारत में अनलॉक 1.0 का आगाज हो गया है
  • बांग्लादेश में फिर से हाट बाजार लगने शुरू हो गए

विज्ञापन
Lockdown relaxation, Businessmen cheered as exemption given in lockdown in America, Asia, Europe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जून के पहले दिन यानि सोमवार को एशिया और यूरोप से लेकर अमेरिका तक में लॉकडाउन में ढील देखी गई। बाजारों में लोगों की गतिविधियां पहले से अधिक तेज नजर आ रही थी और वे खुश नजर आ रहे थे। वहीं प्रदर्शन की आग में जल रहे फ्लोरिडा के कुछ भाग में भी लोगों की आवाजाही सामान्य दिख रही थी। 

विज्ञापन


दो महीनों में पहली बार फ्लोरिडा कीज ने आगंतुकों का स्वागत किया तो कोलोसियम ने रोम में अपने प्राचीन दरवाजे खोले वहीं बांग्लादेश में फिर से हाट बाजार लगने शुरू हो गए इस दौरान व्यवसायी काफी खुश नजर आए। ग्रीस में मौदान में लोग गोल्फ खेलते नजर आए और ब्रिटेन में छात्र पढ़ाई के लिए वापस लौट आए।
विज्ञापन


लेकिन मियामी-डैड काउंटी ने दक्षिण फ्लोरिडा में विरोध प्रदर्शनों के कारण अपने समुद्र तटों को बंद रखा। बता दें कि 25 मई को अमेरिकी पुलिस ने अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड को कैब से उतारकर जमीन पर लिटाकर घुटनों से उसकी गर्दन को दबाया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। बाद में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब पूरे अमेरिका में इसे लेकर उग्र प्रदर्शन चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्लामोरदा में बड एन मैरी मरीना के मालिक रिचर्ड स्टैंसजीक ने कहा कि 40 कप्तान जो 76 साल पुराने व्यवसाय से मछली पकड़ने का काम करते हैं, उनके पास हफ्तों तक कोई ग्राहक नहीं था लेकिन अब क्षेत्र के फिर से खुलने के बाद उन्होंने आगंतुकों का स्वागत किया।

पार्टियों पर अब भी पाबंदी
कुछ दिन पहले लोग जहां बेपरवाह होकर पार्टियां कर रहे थे और जिमी बफ्फेट के गाने पर थिरक रहे थे, वहां अभी भी स्थिति सामान्य होने तक प्रतिबंध लगा रहेगा। पार्टी के आयोजकों में से एक काउंटी टूरिस्ट डेवलपमेंट काउंसिल ने अपनी वेबसाइट पर स्पष्ट किया है कि आगंतुकों को फिलहाल स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।

कोलोनसियम के पुरातात्विक पार्क के निदेशक अल्फोंसिना रुसो ने कहा कि हम पार्क को फिर से खोलने जा रहे हैं जो कि रोम के साथ-साथ पूरे इटली के लिए एक प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस दौरान पर्यटकों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

भारत में अनलॉक 1.0 का आगाज

बता दें कि 1 जून से एशिया में भारत, बांग्लादेश समेत कई देशों में लॉकडाउन में ढील दे दी गई है। इसी ढील के साथ लोगों की आवाजाही तेज हो गई है। भारत में अनलॉक 1.0 का आगाज हो गया है जिससे यहां कंटेनमेंट जोन छोड़कर हर क्षेत्र में अधिकतम छूट दे दी गई है।

इटली में संग्रहालयों और चर्चों को दोबारा खोलने की अनुमति
वहीं इससे पहले यूरोप में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शामिल रहे इटली में संग्रहालयों और चर्चों को दोबारा खोलने की अनुमति दे दी गई। रेस्तरां और बार भी खोले जा रहे हैं। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना ही होगा।

डेनमार्क में खुले स्कूल
डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन में मिडिल स्कूल खुलने के बाद छात्र पहली बार अपनी कक्षा में पहुंचे और काफी खुश नजर आए वहां भी कैफे और बार भी खुल रहे हैं। फ्रांस और बेल्जियम में भी कुछ इलाकों में स्कूल खोलने का फैसला किया गया है लॉकडाउन में ढील देने से लोगों की जिंदगी धीरे -धीरे पटरी पर आ रही है। वहीं रोजगार के अवसर फिर से मिलने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed