फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lockdown ordered in central Sydney areas hit by Covid surge

ऑस्ट्रेलिया: सिडनी में कोरोना के मामलों में अचानक बढ़ोत्तरी, कई इलाकों में लॉकडाउन लगाने का आदेश

Fri, 25 Jun 2021 08:28 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 25 Jun 2021 08:28 AM IST
सार

शायद कोरोना की तीसरी लहर दुनिया में दस्तक दे दी है। ब्रिटेन, रूस , स्पेन और ऑस्ट्रेलिया में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में तो कोरोना की रफ्तार काफी तेज है। बीते 24 घंटे में हजारों की तादाद में नए केस सामने आए हैं।

विज्ञापन
Lockdown ordered in central Sydney areas hit by Covid surge
कोरोना - फोटो : iStock

विस्तार

दुनिया में कोरोना के नए वैरिएंट चुनौती बन रहे हैं। ब्रिटेन, रूस ,स्पेन और ऑस्ट्रेलिया में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में तो कोरोना की रफ्तार काफी तेज है। बीते 24 घंटे में हजारों की तादाद में नए केस सामने आए हैं। वहीं सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है। हालात बेकाबू देख ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा और पुराना शहर सिडनी में कुछ जगहों पर लॉकडाउन लगाू कर दिया गया है। 

विज्ञापन


वहीं रूस के कई इलाकों में संक्रमण की स्थिति गंभीर है। रूस में इसी सप्ताह रोजाना 17 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने कहा है कि देश के कई इलाकों में संक्रमण की स्थिति गंभीर है।दुर्भाग्य से कोरोना के मामले कम नहीं हो रहे हैं।  कई क्षेत्रों में स्थिति पहले से ज्यादा खराब है। ’रूस में अब तक 3 करोड़ लोगों को ही टीके लगे हैं, जो कि कुल आबादी का 11.2% ही है। इसमें भी 12.3% लोगों को पहली डोज और 10.2% लोगों को दोनों डोज लगी हैं। 
विज्ञापन


ब्रिटेन में भी कोरोना की बढ़ी रफ्तार
 ब्रिटेन में भी कोरोना के नए मामले बढ़ते जा रहे हैं। इंग्लैंड के पब्लिक हेल्थ के निदेशक सुशान हॉपकिंस ने भी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि हमें कोरोना के नए वैरिएंट के कारण सर्दियों में लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed