{"_id":"635b4e4a0c826727c5215a06","slug":"lockdown-in-wuhan-again-after-three-years-many-corona-cases-found-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown in Wuhan: वुहान में तीन साल बाद फिर लॉकडाउन, एक हफ्ते में मिले कई नए कोरोना केस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Lockdown in Wuhan: वुहान में तीन साल बाद फिर लॉकडाउन, एक हफ्ते में मिले कई नए कोरोना केस
Fri, 28 Oct 2022 09:06 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वुहान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वुहान
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 28 Oct 2022 09:06 AM IST
सार
2019 में भी कोरोना का पहला केस मिलने के बाद वुहान में लॉकडाउन लगाया गया था। अब एक बार फिर कई मामले सामने आए हैं, इसलिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। चीन में जीरो कोविड नीति लागू है, इसलिए वहां तुरंत काबू करने के लिए लॉकडाउन व अन्य सख्त इंतजाम किए जाते हैं।
विज्ञापन
Lockdown In China
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के नए सिरे से सिर उठाने के बाद चीन के वुहान शहर में तीन साल बाद फिर लॉकडाउन लगा दिया गया है। वुहान में कोरोना वायरस का दुनिया का पहला मामला सामने आया था।
विज्ञापन
इस हफ्ते वुहान में कोरोना के 20 से 25 नए मामले दर्ज हुए हैं। 2019 में भी कोरोना का पहला केस मिलने के बाद वुहान में लॉकडाउन लगाया गया था। अब एक बार फिर कई मामले सामने आए हैं, इसलिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। वुहान कोरोना के बाद पूरी दुनिया में चर्चित हो गया है। यहां 2019 के अंत में विश्व का पहला कोरोना केस मिला था और यहीं दुनिया में सबसे पहले लॉकडाउन लगा था।
विज्ञापन
इस सप्ताह वुहान में कोरोना के 20 से 25 नए मामले सामने आए हैं, हालांकि इस महामारी के पूर्व अनुभवों को देखते हुए यह संख्या मामूली है, लेकिन चीन में जीरो कोविड नीति लागू है, इसलिए वहां तुरंत काबू करने के लिए लॉकडाउन व अन्य सख्त इंतजाम किए जाते हैं। जीरो कोविड नीति के तहत एक भी कोरोना संक्रमित मिलने पर पूरे इलाके में लॉकडाउन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
वुहान में ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों की इमारतों को सील किया गया है। चीन में कोरोना संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को तीसरे दिन भी 1,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए। बीते दो सप्ताह में वुहान में 240 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, इसलिए इस जिले के आठ लाख से ज्यादा लोगों को 30 अक्तूबर तक घरों में ही रहने का आदेश दिया है।
वुहान की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया में वायरल तस्वीरों और पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इसके पहले चीन के चौथे सबसे बड़े शहर ग्वांगझोउ और उसकी राजधानी गुआंग्डोंग के भी कई इलाकों को सील किया जा चुका है। उधर, राजधानी बीजिंग के एक यूनिवर्सल रिसॉर्ट थीम पार्क को बंद कर दिया गया था। पार्क में एक व्यक्ति संक्रमित मिलने के बाद यह कदम उठाया गया।