फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lockdown in Shanghai: Large part of Chinas largest city closed from today to Friday, mass Covid-19 testing begins

शंघाई में लॉकडाउन : चीन के सबसे बड़े शहर का बड़ा हिस्सा आज से शुक्रवार तक बंद, फिर तेजी से फैल रहा कोरोना 

Mon, 28 Mar 2022 08:10 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 28 Mar 2022 08:10 AM IST
सार

स्थानीय सरकार ने बताया कि शंघाई के पूडोंग और उसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार से शुक्रवार तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। पूडोंग फाइनेंशिल डिस्ट्रिक्ट है। 

विज्ञापन
Lockdown in Shanghai: Large part of Chinas largest city closed from today to Friday, mass Covid-19 testing begins
Shanghai locked down - फोटो : twitter (file photo)

विस्तार

चीन दो साल के सबसे भीषण कोरोना कहर से जूझ रहा है। सोमवार को चीन ने अपने सबसे बड़े शहर शंघाई के बड़े हिस्से में लॉकडाउन लागू कर दिया। इसके साथ ही शहर में बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन

स्थानीय सरकार ने बताया कि शंघाई के पूडोंग और उसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार से शुक्रवार तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। पूडोंग फाइनेंशिल डिस्ट्रिक्ट है। शंघाई में लॉकडाउन के दूसरे चरण में शहर को विभाजित करने वाली हुआंगपु नदी के पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार से पांच दिनी लॉकडाउन होगा। 
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में रहना होगा। बाहरी संपर्क बंद करने के लिए किसी भी वस्तु या सामान की डिलीवरी को चेकपॉइंट पर छोड़ दिया जाएगा। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक कारोबार को छोड़कर सारे व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे और सार्वजनिक परिवहन भी बंद रहेगा। शंघाई में बड़े पैमाने पर लोगों की कोरोना जांच का अभियान शुरू कर दिया गया है। 2.60 करोड़ की आबादी वाले शंघाई शहर के कई इलाके पहले से लॉकडाउन की गिरफ्त में हैं। वहां लोगों के लगातार कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं। इससे पहले शंघाई का डिज्नी थीम पार्क भी बंद किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन में मार्च माह में अब 56 हजार से ज्यादा कोरोना केस मिले हैं। इनमें से सबसे ज्यादा उत्तर पूर्वी प्रांत जिलिन में मिले हैं। हालांकि शंघाई में अब तक सबसे कम केस मिले हैं। शनिवार को यहां केसल 47 केस मिले, लेकिन संक्रमण तेजी से फैलता है, इस लिहाज से चीन ने लॉकडाउन कर हालात को तेजी से काबू में करने के कदम उठाए हैं। 

चीन ने पहले भी कोविड-19 पर तेजी से काबू किया था। वह 'जीरो कोविड नीति' पर अमल करता है, इसलिए कड़े कदम उठाकर महामारी पर तेजी से काबू किया जाता है। इसके लिए आक्रामक तरीके भी अपनाता है। जीरो कोविड पॉलिसी में वह सामुदायिक स्तर पर संक्रमण रोकने के उपाय करता है और जरूरत पड़ने पर सख्त लॉकडाउन लगाया जाता है। इसका अमल कराने वाले सरकारी कर्मचारियों को लापरवाही बरतने पर सख्त सजा दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed