फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   lock down removed from Hubei province in china today

चीन के हुबेई प्रांत से आज हटेगा लॉक डाउन, 90 दिनों से ‘कैद’ 5 करोड़ लोग आज होंगे रिहा

Wed, 25 Mar 2020 04:46 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 25 Mar 2020 04:46 AM IST
सार

  • कोरोना के केंद्र रहे हुबेई प्रांत से आज हटेगा लॉक डाउन
  • वुहान में जारी रहेगा प्रतिबंध, 8 अप्रैल तक मिलेगी राहत

विज्ञापन
lock down removed from Hubei province in china today
कोरोना का कहर - फोटो : PTI

विस्तार

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का केंद्र रहे चीन के हुबई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान से अच्छी खबर आई है। चीन ने इस प्रांत में खतरनाक वायरस को फैलने से रोकने में काफी हद तक सफलता पा ली है। इसके मद्देनजर सरकार ने 25 मार्च से हुबेई में कुछ ढील देने का फैसला किया है। इस प्रांत में 5.6 करोड़ से ज्यादा लोग बीत तीन महीने से अपने घरों में ‘कैद’ हैं। हालांकि, राजधानी वुहान में लॉक डाउन पहले की तरह जारी रहेगा।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि 8 अप्रैल से वुहान में प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी। हालांकि, विशेषज्ञों ने ढील दिए जाने को लेकर सरकार को आगाह किया है। हुबेई का वुहान शहर कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है और यहां सबसे अधिक मौतें हुई हैं। शहर की आबादी 1.1 करोड़ है, जहां पिछले साल दिसंबर में कोरोना का पहला पॉजिटिव मामला सामने आया था। इसके बाद 23 जनवरी को पूरे हुबेई प्रांत को लॉक डाउन कर दिया गया था। वुहान में पिछले पांच दिनों के बाद सोमवार को कोरोना का नया केस सामने आया।
विज्ञापन

 
यात्रा प्रतिबंधों में मिलेगी ढील
सरकार बुधवार से यात्रा प्रतिबंधों में ढील देगी। इसके तहत बुधवार से शुरू हो रहे ग्रीन हेल्थ कोड के जरिए हुबेई प्रांत के अन्य हिस्सों में रह रहे लोग यात्रा कर सकेंगे। हुबेई स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि वुहान में रह रहे लोग 8 अप्रैल से शहर के बाहर यात्रा कर सकेंगे। नए कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी को देखते हुए यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकेले हुबेई में हुई 3160 मौतें

हुबेई प्रांत में सात (सभी वुहान में) और मरीजों की मौत के साथ चीन में मृतकों की संख्या बढ़कर 3277 हो गई। अकेले हुबेई में अब तक 3160 लोंगों की मौत हुई है। मंगलवार को चीन में 78 नए पॉजिटिव मामलों के साथ कुल संख्या 81.171 पहुंच गई।
 
दो महीने बाद खुला ‘ग्रेट वॉल’
चीन में दो महीने के लॉक डाउन के बाद जीवन फिर से पटरी पर लौटता नजर आ रहा है। मंगलवार को ‘द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना’ को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आगंतुकों के लिए खोल दिया गया। हालांकि, एक दिन में 19,500 पर्यटकों को ही इसकी इजाजत होगी। टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है। मंगलवार दोपहर 2 बजे तक 892 टिकट बुक हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed