{"_id":"61b8bb53437be7160b2bba16","slug":"loader-fell-asleep-in-cargo-compartment-of-indigo-flight-reached-abu-dhabi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद पड़ी भारी: इंडिगो की उड़ान के कार्गो कंपार्टमेंट में सो गया लोडर, अबुधाबी पहुंचा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नींद पड़ी भारी: इंडिगो की उड़ान के कार्गो कंपार्टमेंट में सो गया लोडर, अबुधाबी पहुंचा
Tue, 14 Dec 2021 09:12 PM IST
Amit Mandal
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 14 Dec 2021 09:12 PM IST
सार
रविवार को रवाना हुई उड़ान में सामान विमान में चढ़ाते वक्त लोडर को नींद आ गई और वह वहीं बैगों के बीच में सो गया।
विज्ञापन
इंडिगो
- फोटो : twitter.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई से अबुधाबी जा रही इंडिगो की उड़ान में एक लोडर गलती से कार्गो कंपार्टमेंट में सो गया। विमान के अबुधाबी में उतरने पर उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को रवाना हुई उड़ान में सामान विमान में चढ़ाते वक्त लोडर को नींद आ गई और वह वहीं बैगों के बीच में सो गया। कार्गो का दरवाजा बंद हो गया और विमान के मुंबई से उड़ान भरने के बाद लोडर की नींद खुली।
विज्ञापन
अबुधाबी पर विमान उतरने के बाद अधिकारियों ने उसका मेडिकल कराया। उसकी हालत स्थिर थी। कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद उसी विमान से उसे वापस मुंबई रवाना कर दिया गया। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन