UK PM Polling: लिज ट्रस का ब्रिटिश पीएम बनना लगभग तय, ऋषि सुनक ने कही यह बात
सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के नया पीएम चुने जाने के बाद मौजूदा प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। बोरिस जॉनसन ने अपनी सरकार की नीतियों व स्कैंडल के खिलाफ कई मंत्रियों के इस्तीफों के बाद जुलाई में पीएम पद छोड़ने का एलान किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के फैसले की घड़ी नजदीक आ गई है। जबर्दस्त प्रचार अभियान के बाद कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों ने आज अंतिम चरण का मतदान किया। हालांकि, नतीजों का एलान औपचारिक रूप से सोमवार को किया जाएगा, लेकिन विदेश मंत्री लिज ट्रस भारतवंशी ऋषि सुनक पर भारी पड़ रही हैं। माना जा रहा है कि लिज ट्रस ही ब्रिटेन की नई पीएम होंगी।
सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के नया पीएम चुने जाने के बाद मौजूदा प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। बोरिस जॉनसन ने अपनी सरकार की नीतियों व स्कैंडल के खिलाफ कई मंत्रियों के इस्तीफों के बाद जुलाई में पीएम पद छोड़ने का एलान किया था। इसके बाद अगस्त में उनकी पार्टी के करीब 2 लाख सदस्यों ने पोस्टल और ऑनलाइन वोटिंग शुरू की थी, यह आज देर शाम तक पूरी हो जाएगी। मतदान में ट्रस को जबर्दस्त समर्थन की खबर है।
कांटों का ताजा होगा पीएम पद
हालांकि, नए पीएम के लिए राजनीतिक हनीमून ज्यादा लंबा नहीं चलेगा, क्योंकि ब्रिटिश पीएम के निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट में पहुंचने पर नए पीएम को अनेक आर्थिक व अन्य चुनौतियों को झेलना होगा। ब्रिटेन कई दशकों के गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। महंगाई या जीवन यापन के बढ़ते खर्च के संकट का सामना कर रहा है। रूस व यूक्रेन के बीच जंग के चलते ईंधन की कीमतें आसमान चूम रहीं हैं और इसके कारण मुद्दास्फीति दर दहाई के पार पहुंच गई है।
सर्वेक्षणों के अनुसार, लाखों लोगों का कहना है कि उनके खर्च बीते कुछ माहों में 80 फीसदी तक बढ़ गए हैं। महंगे ईंधन के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लिज ट्रस ने कर कटौती का वादा किया, लेकिन इससे गरीबों को लाभ मिलना मुश्किल है। ब्रिटिश अखबार 'द सन' के अनुसार ट्रस ने इस सर्दी में लोगों को ईंधन खर्च में राहत देने की कसम खाई है।
सोमवार को मिलते हैं: सुनक
इस बीच ऋषि सुनक ने शनिवार को अपनी टीम और समर्थकों को धन्यवाद देकर अपना ‘रेडी फॉर ऋषि’ प्रचार अभियान खत्म किया। ट्रस की प्रबल दावेदारी के बीच सुनक ने ट्वीट करके जीत की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि मतदान अब पूरा हो गया है। मेरे सभी साथियों, प्रचार दल और लोगों को समर्थन के लिए धन्यवाद। सोमवार को मिलते हैं।