फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Life imprisonment to Indian-origin man who murdered mother in UK

इंसानियत शर्मसार: मकान के लालच में भारतवंशी बेटे ने मां की हत्या की, UK की कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई

Thu, 19 Dec 2024 02:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 19 Dec 2024 02:02 AM IST
सार

यूके की लीसेस्टर क्राउन कोर्ट ने भारतीय मूल के व्यक्ति को अपनी मां की हत्या करने के आरोप में दोषी पाया है। आरोपी बेटे संदीप सिंह ने 13 मई को घर के स्वामित्व को लेकर अपनी मां भजन कौर की हत्या कर दी थी। कोर्ट ने इस मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन
Life imprisonment to Indian-origin man who murdered mother in UK
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्वी इंग्लैंड के लीसेस्टर में घर के स्वामित्व को लेकर 48 वर्षीय भारतीय मूल के बेटे ने अपनी 76 वर्षीय मां पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में अदालत ने उसे दोषी पाया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन


लीसेस्टरशायर पुलिस ने 13 मई को मृतक भजन कौर के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए थे, जिसके बाद उसके बेटे सिंदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया था। लीसेस्टर क्राउन कोर्ट में 16 दिनों की सुनवाई के बाद, सिंह को हत्या का दोषी पाया गया और इस सप्ताह उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, जिसमें पैरोल पर विचार करने से पहले कम से कम 31 साल की सजा दी गई।
विज्ञापन


ईस्ट मिडलैंड्स स्पेशल ऑपरेशंस यूनिट मर्डर इन्वेस्टिगेशन टीम के डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर मार्क सिंस्की ने कहा, 'यह एक बेहद परेशान करने वाला मामला था, जिसने यह उजागर किया कि सिंह अपनी करतूत को छिपाने के लिए किस हद तक जा सकता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


शव दफनाने के लिए बोरा और फावड़ा खरीदने गया था सिंह
मार्क सिंस्की ने कहा, 'अपनी मां की हत्या के बाद, सिंह बगीचे में शव को दफनाने के लिए एक बोरा और फावड़ा खरीदने गया था, लेकिन इससे पहले ही वह परेशान हो गया। घर की सफाई हो चुकी थी और तेज गंध आ रही थी। इसके बाद, पुलिस जांच में पाया गया कि सिंह ने घर के स्वामित्व को लेकर कई तर्क दिए, क्योंकि वह मानता था कि उसके दिवंगत पिता ने यह घर उसे दिया था।'

मृतक कौर के परिवार के लिए रहा बहुत दुखद समय
उन्होंने कहा कि यह मृतक कौर के परिवार के लिए बहुत दुखद समय रहा। वे अपनी प्यारी मां को खोने के गम में टूट चुके हैं। उन्होंने पूरे मामले और कानूनी कार्यवाही के दौरान बहुत साहस और सम्मान दिखाया है। उन्होंने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह मामला एक मुकदमे के साथ समाप्त हो गया और परिवार को कार्यवाही के दौरान बैठना पड़ा और श्रीमती कौर के अंतिम क्षणों का विवरण सुनना पड़ा। यह उनके लिए किसी भी तरह से आसान नहीं है। उन्होंने एक प्रियजन को खो दिया है और अब उन्हें इस तथ्य के साथ जीना होगा कि श्रीमती कौर की जान उनके किसी अपने ने ही ली थी।'


मृतक कौर ने बेटे के व्यवहार को लेकर पहले भी की थी शिकायत
अदालत ने यह भी बताया कि कौर ने पहले सिंह के व्यवहार के बारे में शिकायत की थी और वह गिरफ्तार भी हुआ था, लेकिन बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया था। जांच से यह भी पता चला कि सिंह घटना के दिन घर के रास्ते पर अपनी कार में था और कौर ने उसे घर में आने दिया था। सीसीटीवी से यह भी दिखा कि सिंह बाद में बोरा और कुदाल खरीदने गया था, और फिर वह बोल्सओवर स्ट्रीट स्थित अपने घर लौट आया। जब रिश्तेदार कौर को ढूंढने में असमर्थ रहे, तो वे उसके घर गए, जहां कौर का शव मिला। पुलिस ने पाया कि बगीचे में एक बड़ा गड्ढा खोदा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed