फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lhakpa Sherpa Mount Everest Climb for 10th Times Broke Her Own Records News in Hindi

उपलब्धि: शेरपा महिला ने 10वीं बार फतह की एवरेस्ट चोटी, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

Fri, 13 May 2022 01:17 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काठमांडो।
एजेंसी, काठमांडो। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 13 May 2022 01:17 AM IST
सार

लक्पा शेरपा और कई अन्य पर्वतारोहियों ने 8,849 मीटर (29,032 फुट) ऊंचे शिखर पर पहुंचने के लिए अनुकूल मौसम का फायदा उठाया। उन्होंने कहा, लक्पा स्वस्थ हैं और सुरक्षित नीचे उतर रही हैं।

विज्ञापन
Lhakpa Sherpa Mount Everest Climb for 10th Times Broke Her Own Records News in Hindi
माउंट एवरेस्ट - फोटो : ट्विटर

विस्तार

नेपाली शेरपा महिला लक्पा ने बृहस्पतिवार को दुनिया की सबसे ऊंची एवरेस्ट चोटी को सर्वाधिक बार फतह करने का अपना ही रिेकॉर्ड तोड़ दिया है। शेरपा के भाई और अभियान आयोजक मिंगमा गेलू ने कहा कि लक्पा शेरपा और कई अन्य पर्वतारोहियों ने 8,849 मीटर (29,032 फुट) ऊंचे शिखर पर पहुंचने के लिए अनुकूल मौसम का फायदा उठाया। उन्होंने कहा, लक्पा स्वस्थ हैं और सुरक्षित नीचे उतर रही हैं।

विज्ञापन


जीवन के 48 बसंत देख चुकीं लक्पा शेरपा ने कभी औपचारिक शिक्षा हासिल नहीं की, क्योंकि उन्हें चढ़ाई की चाहत पूरी करने के लिए गियर और ट्रेकर्स की आपूर्ति कर जीविकोपार्जन करना पड़ता था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उन्होंने दसवीं बार एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई की। शेरपा सभी महिलाओं को प्रेरित करना चाहती हैं, ताकि वे भी अपने सपनों को जी सकें। नेपाल की रहने वाली लक्पा अपने तीन बच्चों के साथ वेस्ट हार्टफोर्ड, कनेक्टिकट, अमेरिका में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामी रीटा 26वीं बार चोटी पर पहुंचे
एक अन्य नेपाली शेरपा गाइड, कामी रीटा शनिवार को 26वीं बार शिखर पर पहुंचे। उन्होंने भी एवरेस्ट की सबसे अधिक चढ़ाई का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। रीटा ने शेरपा पर्वतारोहियों के एक समूह का नेतृत्व किया, जिन्होंने रास्ते में रस्सियां लगाईं, ताकि सैकड़ों अन्य पर्वतारोही इस माह चोटी तक पहुंच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed