फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lesion removed from Joe Biden chest was cancerous basal cell says White House doctor

Joe Biden: 'राष्ट्रपति बाइडन के सीने से हटाए गए घाव में थे कैंसर सेल', व्हाइट हाउस के डॉक्टर का खुलासा

Sat, 04 Mar 2023 06:15 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 04 Mar 2023 06:15 AM IST
सार

व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ. केविन ओ'कॉनर (Dr. Kevin O'Connor) ने शुक्रवार को कहा कि पिछले महीने राष्ट्रपति जो बाइडन के सीने से हटाए गए घाव में कैंसर सेल थे। सभी कैंसर कोशिकाओं को सफलतापूर्वक हटा दिया गया है। अब किसी उपचार की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
Lesion removed from Joe Biden chest was cancerous basal cell says White House doctor
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के स्वास्थ्य को लेकर व्हाइट हाउस के डॉक्टर ने बड़ा खुलासा किया है। व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ. केविन ओ'कॉनर (Dr. Kevin O'Connor) ने शुक्रवार को कहा कि पिछले महीने राष्ट्रपति जो बाइडन के सीने से हटाए गए घाव में कैंसर का 'बेसल सेल' था। ओ'कॉनर ने कहा, जैसी उम्मीद की जा रही थी, बायोप्सी ने पुष्टि की कि छोटा घाव बेसल सेल कार्सिनोमा था। उन्होंने कहा कि सभी कैंसर कोशिकाओं को सफलतापूर्वक हटा दिया गया है। अब उन्हें किसी इलाज की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


ओ'कॉनर ने बताया कि घाव में बेसल सेल, मेलेनोमा या स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा जैसे कुछ गंभीर त्वचा कैंसर की तरह 'फैलने' वाले या मेटास्टेसाइज (metastasize) नहीं होते हैं। हालांकि, बेसल सेल में आकार में बढ़ने की क्षमता होती है, इसलिए उन्हें सर्जरी के जरिए हटाने की जरूरत होती है, वरना समस्या गंभीर भी हो सकती है। ओ'कॉनर ने कहा कि बायोप्सी की जगह अच्छी तरह से ठीक हो गई है। राष्ट्रपति बाइडन अपनी व्यापक स्वास्थ्य सेवा के हिस्से के रूप में त्वचा संबंधी निगरानी जारी रखेंगे।
विज्ञापन


बाइडन की कई बार हो चुकी है त्वचा कैंसर सर्जरी
अधिक उम्र के बारे में सवालों के बीच, बाइडन ने 16 फरवरी को वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में राष्ट्रपति के रूप में दूसरी स्वास्थ्य जांच कराई थी। चर्चा थी कि क्या वह दूसरे कार्यकाल के लिए रेस में उतरने पर विचार कर रहे हैं। बाइडन 80 साल के हैं और अमेरिका के सबसे अधिक उम्रदराज राष्ट्रपति हैं। ओ'कॉनर ने बाइडन की मेडिकल जांच के बाद कहा था कि वह ड्यूटी के लिए फिट हैं और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सक्षम हैं। बता दें, राष्ट्रपति बनने से पहले भी बाइडन की कई बार त्वचा कैंसर की सर्जरी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed