{"_id":"66ec41cb68ad71fa610793d3","slug":"lebanon-unrest-hezbollah-chief-nasarallah-war-declaration-israel-west-asia-conflict-pager-walkie-talkie-blast-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lebanon Unrest: हिज्बुल्ला चीफ का एलान- युद्ध की घोषणा है लेबनान में धमाके; इस्राइल की तरफ से हवाई हमले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Lebanon Unrest: हिज्बुल्ला चीफ का एलान- युद्ध की घोषणा है लेबनान में धमाके; इस्राइल की तरफ से हवाई हमले
Thu, 19 Sep 2024 08:58 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत (लेबनान)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत (लेबनान)
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 19 Sep 2024 08:58 PM IST
सार
लेबनान में पेजर, वॉकी-टॉकी और अन्य उपकरणों में धमाकों के बाद आज इस्राइल ने कई ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक इस्राइल ने लेबनान प्रमुख नसरल्ला के बयान के बाद हमले किए हैं।
विज्ञापन
हिज्बुल्ला और इस्राइल का टकराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिज्बुल्ला चीफ नसरल्ला ने कहा है कि लेबनान में पेजर और दूसरे उपकरणों में हुए धमाकों को 'युद्ध का एलान' समझा जाए। नसरल्ला ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताया है। हालांकि, इस बीच इस्राइल ने पश्चिम एशिया में कुछ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इससे हालिया घटनाक्रम के कारण तनाव बढ़ने की आशंका है।
क्या बोले हिज्बुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला?
थोड़ी देर पहले ही हिज्बुल्ला के प्रमुख हसन नसरल्ला ने पेजर और वॉकी टॉकी में धमाके की घटनाओं पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस्राइल के हमलों में हिज्बुल्ला के ढांचों को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, इसमें आम लोगों को जरूर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने इस घटना को आतंकी हमला और कत्लेआम करार दिया। उन्होंने कहा कि हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच रहे, लेकिन इस पूरी घटना की जांच चल रही है। उन्होंने इस हमले को बड़ी सुरक्षा चूक करार दिया।
उन्होंने हमले में इस्राइल के साथ पश्चिमी देशों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पास अमेरिका और अन्य देशों की वजह से तकनीकी श्रेष्ठता है। लेकिन इसके बावजूद वे हिज्बुल्ला को अपने घुटनों पर नहीं ला पाए। उन्होंने कहा कि हिज्बुल्ला पर हुए इस हमले की माकूल सजा मिलेगी और वो भी उस जगह पर जहां इस्राइल ने सोचा भी नहीं होगा।
विज्ञापन
इस्राइल की तरफ से फिर लेबनान पर हमला
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक इस्राइली रक्षा बलों (IDF) ने पुष्टि की है कि वे लेबनान में कई ठिकानों पर हमले कर रहे हैं। आईडीएफ के मुताबिक सुरक्षाबलों का लक्ष्य हिज्बुल्ला की आतंकी क्षमताओं और बुनियादी ढांचे को नष्ट करना है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक पोस्ट में, आईडीएफ ने कहा, हिज्बुल्ला ने नागरिकों के घरों को हथियारों से भर दिया है। घरों के नीचे सुरंगें खोदी हैं। नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। दक्षिणी लेबनान युद्ध क्षेत्र में बदल गया है।
आईडीएफ ने कहा कि उत्तरी इस्राइल में सुरक्षाबल हालात सामान्य बनाने के प्रयास कर रहे हैं, ताकि स्थानीय निवासियों को उनके घरों में वापस लौटने में मदद मिल सके। इस्राइली सेना ने कहा कि हिज्बुल्ला ने आम लोगों के घरों को हथियार बना लिया है। इन्हीं के भीतर सुरंगे बना रखी हैं और नागरिकों को मानव ढाल के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे दक्षिण लेबनान युद्ध क्षेत्र बन गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन