फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   last supermoon of the year 2021, know why named strawberry moon, what is special about this super moon

वर्ष 2021 का आखिरी सुपरमून: आज नजर आएगा स्ट्रॉबेरी मून, जानिए इस दिन की खास बातें

Thu, 24 Jun 2021 10:18 AM IST
वर्तिका तोलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 24 Jun 2021 10:18 AM IST
सार

नासा के अनुसार 24 जून यानी गुरुवार को स्ट्रॉबेरी मून अपनी अधिकतम ऊंचाई पर होगा।

विज्ञापन
last supermoon of the year 2021, know why named strawberry moon, what is special about this super moon
सुपरमून 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस सप्ताह आसमान में वर्ष 2021 का आखिरी सुपरमून नजर आने वाला है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार 24 जून को सुपरमून अपनी अधिकतम ऊंचाई पर होगा।

विज्ञापन

इस बार सुपरमून का नाम स्ट्रॉबेरी मून क्यों?
इस बात की जानकारी देते हुए फार्मर्स अलमैनेक (Farmer’s Almanac) बताते हैं कि उत्तरी अमेरिका में इस वक्त स्ट्रॉबेरी का मौसम चल रहा है इसलिए इस बार सुपरमून का नाम स्ट्रॉबेरी मून रखा गया है। जून माह में शादियों के अधिक मुहूर्त होने की वजह से इसे ‘हनी-मून’ के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इसे ब्लूमिंग मून, ग्रीन कॉर्न मून, एग लेयिंग मून, हैचिंग मून, होएर मून, बर्थ मून और मीड मून जैसे नाम भी दिए गए हैं।

विज्ञापन

पृथ्वी के सबसे करीब होगा चांद

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को चांद, पृथ्वी के सबसे करीब होगा। जिसकी वजह से आमतौर पर नजर आने वाले चांद के मुकाबले इसका आकार ज्यादा बड़ा नजर आएगा। इसके साथ इसकी रौशनी भी अधिक होगी। गुरुवार को सुपरमून गुलाबी रंग की बजाय सुनहरा नजर आएगा। इस दौरान आसमान में चांद के साथ शुक्र और मंगल ग्रह भी दिखाई देंगे।

1930 से तय किए जा रहे हैं नाम

बता दें कि वर्ष 1930 में पहली बार फार्मर अलमैनेक द्वारा सुपरमून के नाम निर्धारित किए गए थे। जिसके अनुसार अप्रैल में नजर आने वाले सुपरमून नाम ‘पिंक मून’ रखा गया था। दरअसल, इसी दौरान अमेरिका में एक पौधा पाया जाता है जिसके नाम पर सुपरमून का नाम रखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed