{"_id":"596b4b504f1c1bec2a8b4cf5","slug":"lanter-lantern-who-died-in-search-of-dreamsn-who-died-in-search-of-dreams","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कंदील जो सपनों की खोज में मौत से जा मिली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कंदील जो सपनों की खोज में मौत से जा मिली
बीबीसी हिन्दी
Updated Sun, 16 Jul 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
क़ंदील बलोच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क़ंदील बलोच एक छोटे से गाँव की लड़की थी। जिसने बहुत बड़े सपने देखे थे। वह मेरी तरह ही एक लड़की थी। दुनिया की अन्य लड़कियों की तरह उसने भी सोशल मीडिया का उपयोग तो किया लेकिन कुछ अलग तरीक़े से। अपने पति से अलग होकर कंदील ने एक असाधारण जीवन शुरू किया और ऑनलाइन स्टार बन गई थीं।
वह ख़ुद को 'गर्ल पावर' यानी 'नारी शक्ति' कहती थीं। क़ंदील ने डांस किया अंग प्रदर्शन किया और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से उन्हें सराहना भी मिली। प्रेम भी मिला और नफरत भी। लेकिन पुरुषों को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और कंदील की हत्या कर दी गई।
ठीक एक साल पहले आज ही के दिन (15 जून) यह ख़बर मिली कि कंदील बलूच की उनके सगे भाई ने हत्या कर दी है। देर रात गिरफ़्तारी के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके भाई वसीम ने हत्या की बात कबूली। उन्होंने कहा कि कंदील के कारण उनके परिवार की बेइज़्ज़ती हो रही थी।
विज्ञापन
कंदील के भाई ने कहा कि सोशल मीडिया पर कंदील का जो वीडियो आया था। उन पर लोग उन्हें ताने देते थे और वे ताने उनसे सहन नहीं हुए। पाकिस्तान में मेरी जैसी औरतें कंदील की मौत से बहुत आहत हुई हैं। कुछ बनने की कोशिश में वह मौत के मुंह में चली गईं। मैं जानना चाहती थी कि धर्म और विशेष रूप से एक इमाम ने कंदील की हत्या में क्या भूमिका निभाई थी।

kandeel baloch
जब कंदील मुल्तान से संबंधित मौलाना अब्दुल कवी के साथ दिखीं, तब तक वह सोशल मीडिया पर एक बड़ी स्टार बन चुकी थीं। और उनकी सेक्सी पोस्ट को देखने वाले लाखों थे। एक टीवी कार्यक्रम में उस मौलाना ने उन्हें कराची आने का निमंत्रण दिया था। मौलाना इससे पहले मॉडल के साथ भी टीवी कार्यक्रम में भाग लेते रहे थे।
कंदील ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान ख़ान को भी सोशल मीडिया के माध्यम से ही शादी की पेशकश की थी। 20 जून को उस ताक़तवर मुफ्ती और कंदील बलोच की कराची के एक होटल में मुलाक़ात हुई। इस मुलाक़ात की तस्वीरें कंदील ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जो जंगल में आग की तरह फैल गईं।
तस्वीरें सार्वजनिक होने के बाद मौलवी को निकाल बाहर किया गया। और कंदील के सगे भाई ने ही हत्या कर दी। इस हत्या में मौलवी के साथ तस्वीर की अहम भूमिका रही। तब कंदील की हत्या के आरोप में चार गिरफ़्तार हुए थे। गिरफ़्तारी के बाद जिस कार में कंदील का भाई अपने चचेरे भाई के साथ भागा था।
उसके ड्राइवर को मौलवी का रिश्तेदार बताया जाता है। मैंने उस मौलवी से ऑफिस में मुलाकात की। मैंने उनसे पूछा कि क्या कारण है कि कंदील के परिवार वाले भी यही बात दोहराते हैं कि आपकी वजह से लोग कंदील के ख़िलाफ़ हो गए थे। क्या कंदील के भाई को भी हत्या की प्रेरणा आपसे ही मिली।

मुफ्ती इन आरोपों को ख़ारिज करते हैं। वो कहते हैं कि 'शुरुआती दिनों में शायद कुछ लोगों के मन में यह बात आई कि मुफ्ती साहब दोषी हैं। लेकिन जो मुझे और मेरे परिवार को जानते हैं। जो मेरी बातों पर नज़र रखते हैं ।उनके दिल में यह बात नहीं थी। मौलवी का कहना है कि कंदील की मां ने जो भी इल्ज़ाम लगाए हैं वो सही नहीं हैं।
शायद कंदील की हत्या में उनका हाथ नहीं हो लेकिन उन्हें इस पर अफसोस भी नहीं था। उनका बोलने का लहज़ा धमकी भरा था। वह अड़े थे कि निर्दोष हैं। एक बात हैरान करने वाली थी कि उस मौलवी ने मुझे भी छूने की कोशिश की।
मैंने मुफ्ती से कहा कि मुझे नमाज़ पढ़ना है। तो उन्होंने मुझे मेरे नाम का मतलब बताना शुरू कर दिया। उसके बाद कैमरे के सामने मेरे दोनों गालों पर अपनी उंगलियां फेरीं. मैं कंदील के मामले की जांच करने वाली महिला पुलिस अधिकारी दान जाफ़री से मिली तो उन्हें भी मौलाना अब्दुल कवी से मुलाक़ात के बारे में बताया। पुलिस को कंदील के भाई वसीम और मौलान अब्दुल कवी के संबंधों का सबूत नहीं मिला। हालांकि जाफ़री का मानना है कि अगर सम्मान की बात होती तो वह अपनी बहन कंदील को पहले ही मार देता।
ऐसा मौलवी से मिलने के बाद ही क्यों हुआ। कंदील के भाई ने भी मीडिया के सामने कुछ ऐसा ही संकेत दिया था। हालांकि एक सवाल का जवाब अब भी मिलना बाक़ी है कि क्या कंदील के माता-पिता अपने बेटे को बेटी हत्या के लिए माफ़ कर पाएंगे।