फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Landslide injured many people after earthquake in Japan bullet train service stopped

जापान: भूकंप के बाद आए भूस्खलन के कारण घायल हुए कई लोग, बुलेट ट्रेन सेवा बंद

Sun, 14 Feb 2021 04:31 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 14 Feb 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
Landslide injured many people after earthquake in Japan bullet train service stopped
जापान में भूस्खलन - फोटो : पीटीआई

जापान के उत्तर-पूर्वी भाग के तटवर्ती क्षेत्रों में शनिवार को आए जोरदार भूकंप के झटके फुकुशिमा, मियागी और अन्य इलाकों में महसूस किए गए थे। भूकंप के तेज झटकों की वजह से राजमार्ग पर भूस्खलन के बाद यहां के घरों और दुकानों में मलबे भर गए थे, जिसे अब साफ कर लिया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भूकंप की घटना से कुछ इमारतों और बुलेट ट्रेन लाइन के हिस्सों को नुकसान पहुंचा है और हजारों लोगों के घरों में बिजली की आपूर्ति ठप पड़ गई।
विज्ञापन


जापान के फुकुशिमा, मियागी प्रांत के इलाकों में शनिवार देर रात 7.3 रिक्टर स्केल की तीव्रता से भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। इससे 10 साल पहले भी यहां जोरदार भूकंप आने के बाद सुनामी की वजह से परमाणु संयंत्र को बेहद नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य कैबिनेट सचिव कत्सूनोबा कातो ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 120 से ज्यादा लोगों को आंशिक चोटें आई हैं और इनमें से ज्यादातर टूटे शीशे की चपेट में आने और सामानों के गिरने की वजह से घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि हुई है।अभी तक किसी भी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है। बता दें, भूकंप का केंद्र समुद्र से 55 किलोमीटर की गहराई में था। यहां रविवार तड़के बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन बुलेट ट्रेन सेवा अब भी बंद है।


जापानी मौसम विज्ञानी ने प्रभावित क्षेत्र में लोगों से इमारत के गिरने और भूस्खलन के जोखिम के कारण सतर्क रहने का आग्रह किया है क्योंकि इस तरह के और झटके आ सकते हैं। प्रभावित क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed