{"_id":"661dcd71390572834a0ef569","slug":"landslide-in-indonesia-african-nations-congo-tanzania-pitiable-situation-many-killed-missing-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा: भूस्खलन के बाद इंडोनेशिया में कई लोग और घर मिट्टी में दबे, 33 की मौत; अफ्रीकी देशों में भी हालात खराब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आपदा: भूस्खलन के बाद इंडोनेशिया में कई लोग और घर मिट्टी में दबे, 33 की मौत; अफ्रीकी देशों में भी हालात खराब
Tue, 16 Apr 2024 06:29 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किन्शासा/तारा तोराजा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किन्शासा/तारा तोराजा।
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:29 AM IST
सार
भूस्खलन के चलते कुल 33 लोगों की मौत हुई है। दक्षिण-पश्चिम कांगो में 15 लोग मारे गए व 60 लापता हैं। वहीं, इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर भूस्खलन के बाद बचाव दल ने 18 शव निकाले हैं। दो अब भी लापता हैं।
विज्ञापन
भूस्खलन (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान और अफगानिस्तान से लेकर कजाखस्तान व रूस तक जारी बारिश-बाढ़ के चलते लाखों को जहां सुरक्षित जगहों पर शरण लेनी पड़ी, वहीं कई जगह भूस्खलन भी हुआ। इसमें कुल 33 लोगों की मौत हुई है। दक्षिण-पश्चिम कांगो में 15 लोग मारे गए व 60 लापता हैं। वहीं, इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर भूस्खलन के बाद बचाव दल ने 18 शव निकाले हैं। दो अब भी लापता हैं।
विज्ञापन
कांगो के इडियोफा शहर के निकट बंदरगाह से कुछ दूरी पर भूस्खलन के बाद सात लोग जीवित मिले हैं। यहां बंदरगाह से आगे एक पहाड़ी की मिट्टी बारिश के कारण खिसकने से हालात बिगड़ गए। लापताओं की सटीक संख्या अफसरों के लिए फिलहाल बता पाना मुश्किल है, क्योंकि यहां लगने वाले बाजार में कई लोग बाहर से भी आए थे। उधर, इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर हुए भूस्खलन में 18 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। बचावकर्मियों ने मकाले गांव से 14 शवों को मलबे से निकाला, जबकि दक्षिण मकाले में चार शव मलबे से बाहर निकाले गए।
विज्ञापन
तंजानिया: दो हफ्ते की बाढ़ में 58 मरे
पिछले दो सप्ताह से तंजानिया में बाढ़ से 58 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि पूर्वी अफ्रीकी देश में भारी बारिश जारी है। तटीय क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित हए हैं, जहां 1,26,831 लोग प्रभावित। पड़ोसी केन्या में बाढ़ से अब तक कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। दोनों देशों में बुनियादी ढांचे को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
कजाखस्तान से 1.08 लाख और रूसी कुर्गन से 13,000 निकाले
रूस की क्षेत्रीय सरकार ने सोमवार को कहा कि बाढ़ के कारण रूस के कुर्गन क्षेत्र में लगभग 13,000 लोगों को बाहर निकाला गया है। ये लोग हाल में आई भीषण बाढ़ के चलते क्षेत्र में फंसकर रह गए थे। उधर, कजाखस्तान में बाढ़ के चलते 1.08 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। यहां करीब 5,000 घर अब भी बाढ़ में डूबे हुए हैं।
लोगों के घरों पर गिरी मिट्टी
इंडोनेशिया में पहाड़ों की मिट्टी खिसककर घरों पर आ गिरने से बड़ा नुकसान हुआ। यहां पूरी पहाड़ी नीचे घरों पर गिर गई और अधिकांश लोग दब गए।