{"_id":"60e5267e8ebc3ea6e3726939","slug":"lambda-variant-of-corona-virus-is-more-dangerous-to-delta-variant-malaysia-warns-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंता: डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है लैम्बडा वैरिएंट, अब तक 30 देशों में मिला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चिंता: डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है लैम्बडा वैरिएंट, अब तक 30 देशों में मिला
Wed, 07 Jul 2021 10:27 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालम्पुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालम्पुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:27 AM IST
सार
मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि डेल्टा के बाद कोरोना वायरस का लैम्बडा वैरिएंट सबसे ज्यादा खतरनाक हो सकता है। अबतक 30 से ज्यादा देशों में लैम्बडा वैरिएंट के मामले मिले हैं।
विज्ञापन
डेल्टा प्लस वैरिएंट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट ने दुनिया में तबाही मचा दी, इस वैरिएंट ने भारत में कोरोना की दूसरी लहर तहत लाखों लोगों की जान ली और आज भी इस डेल्टा वैरिएंट को स्वास्थ्य अधिकारियों ने वैरिएंट ऑफ कंसर्न की श्रेणी में रखा हुआ है। डेल्टा के बाद अब कोरोना वायरस के लैम्बडा वैरिएंट को सबसे ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न की श्रेणी में डाल दिया है। मंत्रालय ने जानकारी दी कि अबतक 30 से ज्यादा देशों में लैम्बडा वैरिएंट के मामले मिले हैं। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को ट्वीट किया और बताया कि लैम्बडा स्ट्रेन पेरू में सबसे पहले पाया गया, यह दुनिया में सबसे ज्यादा मृत्युदर वाला देश है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि ब्रिटेन में भी लैम्बडा वैरिएंट के कुछ मामले सामने आए हैं। बता दें कि कुछ स्वास्थ्य अधिकारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि ये वैरिएंट डेल्टा की तुलना में ज्यादा संक्रामक हो सकता है। पैन अमेरिकी स्वास्थ्य संगठन के हवाले से बताया गया कि पेरू में मई और जून के दौरान कोरोना वायरस के दर्ज किए गए कुल मामलों में से 82 फीसदी मामलों में लैम्बडा वैरिएंट पाया गया था।
विज्ञापन
इसके अलावा चिली में मई और जून में दर्ज किए गए कुल मामलों में से 31 फीसदी मामलों में लैम्बडा वैरिएंट की पुष्टि हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले ही लैम्बडा वैरिएंट को दक्षिण अमेरिका में वैरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि लैम्बडा बाकी म्यूटेंट्स से ज्यादा आक्रामक है और एंटीबॉडी पर तेज हमला करता है।
पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के मुताबिक ब्रिटेन में लैम्बडा के अबतक छह मामले सामने आए हैं। ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल इस बात का कोई सबूत नहीं है कि इस वैरिएंट के चलते अधिक गंभीर बीमारी हो सकती है या ये टीकों को भी बाइपाइस कर सकता है।